अयोध्या: मकान व मुर्गी फार्म का ताला तोड़कर 45 हजार की चोरी
तारुन (अयोध्या)। जिले के तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बालापुर में मंगलवार की रात चोरों ने अलग-अलग घटनाओं में एक मकान में सेंध लगाकर और मुर्गी फार्म का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये नगद सहित लाखों रुपये के जेवरात चुरा ले गये। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित गुरुप्रसाद पुत्र …
तारुन (अयोध्या)। जिले के तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बालापुर में मंगलवार की रात चोरों ने अलग-अलग घटनाओं में एक मकान में सेंध लगाकर और मुर्गी फार्म का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये नगद सहित लाखों रुपये के जेवरात चुरा ले गये। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित गुरुप्रसाद पुत्र बुधराम ने बताया कि उनके घर पर आगामी 12 दिसम्बर को लड़की की शादी है। वैवाहिक समारोह को सकुशल सम्पन्न करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है।
शादी समारोह में भाग लेने के लिए उनकी दो शादीशुदा पुत्रियां घर पर आई हुईं हैं। बताया गया कि वह खेत में मकान बनाकर निवास कर रहा है। मंगलवार की रात घर में खटपट की आवाज सुनाई पड़ी। जिसपर परिजनों के साथ उठकर देखा तो मकान के अंदर रखा पुत्रियों का बैग गायब था। जिसे देखते ही होश उड़ गया। मकान के बाहर गया तो देखा कि गांव के पट्टा उर्फ सुशील, लूलू व अनिल पुत्रगण रामु वनवासी लेकर भाग रहे थे। शोर मचाने पर जबतक गांव के लोग आते तबतक सभी आरोपी चोर सामान सहित फरार हो गये। चोरों ने बैग में रखे पुत्रियों के 40 हजार नगद, सोने की मटरमाला, कान की बाली, झुमकी, चांदी के करधन,पावजेब, पायल आदि जेवरात सहित कपड़े चुरा ले गये हैं।
पढ़ें: लोग जिसे असंभव मानते थे वह काम पीएम के नेतृत्व में हुआ: सीएम योगी
दूसरी घटना गांव निवासी किस्मत अली पुत्र मो यूसुफ के मुर्गी फार्म पर मंगलवार की रात घटी। पीड़ित का आरोप है कि वह खेत मे मुर्गी पालन का व्यवसाय कर रहा है। मंगलवार को तबियत खराब होने के कारण वह रात में फार्म हाउस पर नही जा सका। बुधवार की सुबह जब वह फार्म पर गया तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। जब वह अंदर जाकर सामानों को देखा तो तख्त ओर विस्तर के नीचे रखें 5 हजार रुपये व 20 किग्रा मुर्गी का दाना गायब था।
घटना की तहरीर पुलिस को दिया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, ग्राम सभा ककोली में बीते दिवस दो घरों में नकबजनी कर कर चोर लाखों का सामान पार कर चुके हैं, जबकि प्राथमिक विद्यालय बालापुर और कम्पोजिट स्कूल ककोली में ताबड़तोड़ चोरियों से अध्यापक परेशान हो गये हैं। घटनाओं की तहरीर पीड़ितों की ओर से दी जाती है। परन्तु पुलिस चोरों पर नकेल कसने में नाकाम है। बताया गया कि बालापुर गांव में अवैध कच्ची शराब का कारोबार के लिये क्षेत्र में बदनाम है।
