बरेली: खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत
देवरनिया, अमृत विचार। एक्सीडेंड जोन बन चुके नैनीताल फोरलेन पर फिर एक खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। कोतवाली क्षेत्र के कठर्रा ढाल नैनीताल फोरलेन पर स्थित सुनील ढाबा के सामने पहले से खड़े ट्रक में वहेड़ी की तरफ …
देवरनिया, अमृत विचार। एक्सीडेंड जोन बन चुके नैनीताल फोरलेन पर फिर एक खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। कोतवाली क्षेत्र के कठर्रा ढाल नैनीताल फोरलेन पर स्थित सुनील ढाबा के सामने पहले से खड़े ट्रक में वहेड़ी की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में थाना भोजीपुरा के गांव मांडा निवासी ट्रक चालक प्रदीप कुमार (40) की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची देवरनियां पुलिस ने चालक के शव का पंचनामा भरकर पीएम को बरेली भेजा और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।
उल्लेखनीय है कि नैनीताल फोरलेन पर स्थित सुनील ढाबा के सामने आयेदिन ट्रक चालकों द्वारा रोड़ पर ट्रक खड़ा करने से जाम की स्थति होने से अक्सर दुर्घटना का डर बना रहता है। इससे पहले इसी स्थान पर दुर्घटना हो चुकी है। वहीं देवरनियां पुलिस के एसएस आई सुभाष कुमार ने बताया कि अब रोड किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी।
