बरेली: शहर में हर तरफ जाम, वाहन सवार फंसकर हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में हर तरफ जाम लगने से वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को शहर में भयंकर जाम लगा रहा। कोतवाली से लेकर अय्यूब खां चौराहे तक वाहनों की कतारें लग गईं। जिला अस्पताल में मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जिसके …

बरेली, अमृत विचार। शहर में हर तरफ जाम लगने से वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को शहर में भयंकर जाम लगा रहा। कोतवाली से लेकर अय्यूब खां चौराहे तक वाहनों की कतारें लग गईं।

जिला अस्पताल में मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शाहमतगंज, चौपुला रोड पर भी जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में जाम लगने के बाद सिटी स्टेशन रोड पर भी ट्रैफिक बढ़ गया। चौपुला रोड से लेकर किला पुल तक वाहन रेंगते रहे।

संबंधित समाचार