दुखों को दूर करती हैं अवसान माता : गिरीश पति
अमानीगंज (अयोध्या)। अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ पीठ तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि आम जनमानस के दुखों को दूर करने के लिए दुखदूरिया अवसान माता की पूजा का विधान है। महिलाएं इस पूजा को विधि विधान से करके अपने परिवार के साथ राष्ट्र की सुख समृद्धि की कामना करती हैं। महंत …
अमानीगंज (अयोध्या)। अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ पीठ तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि आम जनमानस के दुखों को दूर करने के लिए दुखदूरिया अवसान माता की पूजा का विधान है। महिलाएं इस पूजा को विधि विधान से करके अपने परिवार के साथ राष्ट्र की सुख समृद्धि की कामना करती हैं।
महंत गिरीश पति त्रिपाठी बड़े बाबा स्थल बघौली में आयोजित सैकड़ों मात्र शक्तियों के दुररिया कार्यक्रम में पहुंचे थे। स्वदेशी जागरण मंच के प्रमुख सतीश शुक्ला व उनकी पत्नी की ओर से आयोजित दुरदुरिया कार्यक्रम में बकौली राय पट्टी, अमावा व सूफी आदि गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं और अपने परिवार क्षेत्र व समाज के साथ राष्ट्र के सुख समृद्धि के लिए अवसान माता की पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर रवि तिवारी, शिव कुमार पांडेय, आलोक पांडेय, सर्वेश तिवारी, महाराज बहादुर शुक्ला व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बाबा राम लखन दास के साथ भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक ट्रस्ट प्रशांत सिंह व पंकज मिश्रा, कामाख्या शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए खंडासा थाने के एसआई वीरेंद्र कुमार महिला सिपाहियों के साथ अपनी पुलिस टीम को लेकर डटे रहे।
अमित शाह ने किया शाकुंभरी विश्वविद्यालय का शिलान्यास, मुख्यमंत्री योगी भी रहे मौजूद
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल में अपराध बढ़ने के समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोप पर पलटवार करते हुये कहा कि सपा…पूरी खबर पढ़ने के लिए यह भी पढ़ें:-सहारनपुर: अमित शाह ने किया शाकुंभरी विश्वविद्यालय का शिलान्यास, मुख्यमंत्री योगी भी रहे मौजूद
