मिर्जापुर: अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत
मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले में अलग अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हलिया थाना क्षेत्र के लहुरियादह के पास आज तड़के एक ट्रक ने दुधिया को रौद दिया। लहुरियादह गांव निवासी दीनदयाल यादव (55) रोज की तरह गांव के बाहर दुध पहुंचाने के लिए …
मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले में अलग अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हलिया थाना क्षेत्र के लहुरियादह के पास आज तड़के एक ट्रक ने दुधिया को रौद दिया। लहुरियादह गांव निवासी दीनदयाल यादव (55) रोज की तरह गांव के बाहर दुध पहुंचाने के लिए मिर्जापुर जबलपुर राजमार्ग पर खड़ा था। एक बस रुकने पर वह आगे बढ़ गई तभी एक असंतुलित ट्रक उसे रौदते निकल गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वाहन चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के लखमापुर गांव के पास बुधवार देर रात एक पिकअप की चपेट में आ जाने से बाईक सवार दो युवकों की मौत हो गई। लखमापुर गांव निवासी बेचन गौतम का पुत्र रितेश (20) और रामजनम का पुत्र मंगल (18) बुधवार की रात में एक बाईक पर सवार होकर मिर्जापुर शहर की ओर जा रहें थे। घर से वे ज्यों मिर्जापुर जबलपुर राजमार्ग पर पहुंचे थे तभी अचानक एक पिकअप की चपेट में आ गए।
घायल अवस्था में पुलिस दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। पिकअप की तलाश की जा रही है। तीसरी घटना चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव के पास की है। पुलिस के अनुसार बुधवार की रात भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी गोलू यादव (26) बाईक से गोपीगंज जा रहा था। तिलठी गांव के पास एक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें:-कांग्रेस ने कहा- कोरोना की बूस्टर खुराक, बच्चों को टीके लगाने पर स्थिति स्पष्ट करे सरकार
