लखनऊ: डीएम ने रैन बसेरों में रहने वालों के लिए शुरू किया कपड़ा बैंक
लखनऊ। लखनऊ जिला प्रशासन व नगर निगम ने रैन बसेरा में रहने वाले लोगों को ठंड से राहत पहुंचने के लिए बड़ी पहल करते हुए कपड़ा बैंक की शुरुआत गुरुवार को की। इस अभियान को लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने कलेक्ट्रेट मुख्यालय से शुरू किया है। इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोग …
लखनऊ। लखनऊ जिला प्रशासन व नगर निगम ने रैन बसेरा में रहने वाले लोगों को ठंड से राहत पहुंचने के लिए बड़ी पहल करते हुए कपड़ा बैंक की शुरुआत गुरुवार को की। इस अभियान को लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने कलेक्ट्रेट मुख्यालय से शुरू किया है। इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ कर गरीब और बेसहारा लोगों की मदद कर सकेंगे। इस कार्यक्रम के तहत लोग अपने घर पर रखे पुराने कपड़े या कंबल कपड़ा बैंक के जरिए बेसहारा लोगों को रेन बसेरा तक पहुंचाया जाएगा।
डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि महानगर क्षेत्र में हम लोगों ने जोनल ऑफिस पर आठ वेयरहाउसेस बनाए हैं। यहां कोई भी व्यक्ति स्वयं आकर कपड़े दे सकता है। इसके साथ ही मोबाइल नंबर, लैंडलाइन नंबर जारी किए जिस पर कॉल करके वो कपड़े दान कर सकते हैं।
अयोध्या: डीएम ने किया हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, अवध विश्वविद्यालय की टीम बनी विजेता
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को अंतर महाविद्यालयी हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता का शुभारंभ दीक्षा भवन के मैदान में किया गया। इस दौरान हुए मुकाबलों में अवध विश्वविद्यालय की टीम विजेता बनी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मुकाबले में रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज और शिव सावित्री महाविद्यालय के मध्य मैच में शिव सावित्री महाविद्यालय 10-3 से विजयी रहा। दूसरे मुकाबले में अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर अयोध्या और देव इंद्रावती महाविद्यालय के…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: डीएम ने किया हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, अवध विश्वविद्यालय की टीम बनी विजेता
