शिक्षकों के बगैर समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती: रजनी तिवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के शाहाबाद में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ सम्मेलन का आयोजन श्री नारायण सिंह महाविद्यालय ककरघटा में गुरुवार को किया गया। सम्मेलन का संयोजन रंजीत कुमार सिंह व हाकिम सिंह ने किया। मुख्य अतिथि विधायक रजनी तिवारी रहीं। विधायक ने समाज में शिक्षकों की उपयोगिता व महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षकों के …

हरदोई। जिले के शाहाबाद में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ सम्मेलन का आयोजन श्री नारायण सिंह महाविद्यालय ककरघटा में गुरुवार को किया गया। सम्मेलन का संयोजन रंजीत कुमार सिंह व हाकिम सिंह ने किया। मुख्य अतिथि विधायक रजनी तिवारी रहीं। विधायक ने समाज में शिक्षकों की उपयोगिता व महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षकों के बगैर समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय मन्त्री श्संजय गुप्ता, अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद कीर्ति सिंह, जिला संयोजक अनुराग मिश्रा, वेदराम राजपूत गुरुजी, पंकज त्रिपाठी, अमित सिंह, ब्लॉक प्रमुखगण त्रिपुरेश मिश्रा, श्यामबाबू त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ शरद सिंह, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, संतोष अग्निहोत्री, प्रभाकर बाजपेयी, भाजपा नेतागण मनोज मिश्र, श्सर्वेश सिंह मिन्ने, अविनाश पाण्डेय, सुधीर सिंह, विकास मिश्रा, यदुवीर सिंह, विनोद राठौर, सुमित सिंह व गुरुजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-संभल: यातायात माह के तहत चल रहे जागरूकता अभियान का समापन | Amritvichar

दंगल में अयोध्या और हनुमानगढ़ी के पहलवानों का रहा दबदबा

सलोन क्षेत्र के ग्राम सभा ख़्वाजापुर में स्थित रोशन शाह व बस्ती बाबा के उर्स मेले में आयोजित विराट दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों की कुश्ती देख दर्शकों में रोमांच पैदा हो गया। दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी अयोध्या व हनुमान गढ़ी के पहलवानों ने अपना वर्चस्व कायम रखा। अयोध्या के पहलवान अजीतदास ने बनारस के पहलवान अंकित को हराकर ख़्वाजापुर के दंगल प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व कायम रखा। बांदा के मशहूर पहलवान काली घटा ने नई दिल्ली के पहलवान राजेश को समय से पूर्व चित कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक:-रायबरेलीः दंगल में अयोध्या और हनुमानगढ़ी के पहलवानों का रहा दबदबा

संबंधित समाचार