लखीमपुर खीरी: पेड़ से लटकता मिला ग्रामीण का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फरधान, अमृत विचार। घर से खेत पर काम करने गए ग्रामीण शव गांव के पूरब उसके ही खेत में शीशम के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। मृतक के घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के अमानलाला गांव निवासी अवधेश कुमार …

फरधान, अमृत विचार। घर से खेत पर काम करने गए ग्रामीण शव गांव के पूरब उसके ही खेत में शीशम के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। मृतक के घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के अमानलाला गांव निवासी अवधेश कुमार पुत्र केदार नाथ लखीमपुर में रहते है। लेकिन खेती का काम करने प्रतिदिन गांव आते थे। प्रतिदिन की तरह अवधेश कुमार बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बाइक से पहले अमानलाला गांव के घर पर आए। बाइक घर पर खड़ी करके खेत की तरफ चले गए। देर शाम तक वापस न आने पर अवधेश का छोटा भाई छोटू खोजते हुए खेत की तरफ गया।

अवधेश कुमार 38 वर्ष का शव उसी खेत में खड़े शीशम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी से लटकता मिला। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के विषय में कुछ कहा जा सकता है।

संबंधित समाचार