मुरादाबाद : अयोध्या के बसपा कार्यकर्ता की हार्ट अटैक से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ट्रेन में लुधियाना से अयोध्या जा रहे वृद्ध की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वृद्ध बसपा के पुराने कार्यकर्ता थे। उनकी मौत की सूचना पर बसपा जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शोक जताया। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के बेटे को सौंप दिया। जनपद अयोध्या के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। ट्रेन में लुधियाना से अयोध्या जा रहे वृद्ध की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वृद्ध बसपा के पुराने कार्यकर्ता थे। उनकी मौत की सूचना पर बसपा जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शोक जताया। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के बेटे को सौंप दिया।

जनपद अयोध्या के नया महाराजगंज थानाक्षेत्र के टिकी तिवारी का पुरवा निवासी 63 वर्षीय सीताराम बसपा के कार्यकर्ता थे। वह लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते थे। अहमदाबाद में नौकरी करने वाला उनका बेटा देवेंद्र कुमार पिता से मिलने लुधियाना गया था। वहां से पिता-पुत्र सरयू जमना एक्सप्रेस में सवार होकर अयोध्या जा रहे थे। मुरादाबाद पहुंचने से पहले ही अचानक सीताराम की हालत बिगड़ गई। उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। यह देख बेटे ने उन्हें प्लेटफार्म संख्या दो पर उतार लिया।

प्वाइंट मैन रोहित ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। उन्होंने तत्काल आरपीएफ और जीआरपी थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराया। जीआरपी ने डॉक्टर को सूचना दी। उन्होंने वृद्ध को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर बसपा कार्यकर्ताओं में शोक छा गया।

बसपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश और जितेंद्र सागर सहित अन्य कार्यकर्ता स्टेशन पहुंच गए। बसपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश उर्फ मोनू ने बताया कि सीताराम पार्टी के पुराने कार्यकर्ता थे। इस पर जीआरपी ने शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके बेटे देवेंद्र कुमार को सौंप दिया गया। बसपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक के पुत्र को ढांढस बंधाया।

संबंधित समाचार