लखनऊ: लवलेन मार्केट में अतिक्रमण व गंदगी से व्यापारी परेशान, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। हजरतगंज का प्रसिद्ध लवलेन मार्केट गंदगी, अतिक्रमण, पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है। सीवर चोक होने से लवलेन मार्केट के बेसमेंट में बनी दुकानों में पानी भर जाता है। जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मिर्जा टावर में क्षेत्रीय पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान का उपर आवास और गल्र्स हॉस्टल भी है। …

लखनऊ। हजरतगंज का प्रसिद्ध लवलेन मार्केट गंदगी, अतिक्रमण, पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है। सीवर चोक होने से लवलेन मार्केट के बेसमेंट में बनी दुकानों में पानी भर जाता है। जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मिर्जा टावर में क्षेत्रीय पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान का उपर आवास और गल्र्स हॉस्टल भी है। हॉस्टल में रहने वाले लोग उपर से कूड़ा फेंकते हैं, जिससे मार्केट में पीछे की तरफ गंदगी बनी रहती है। ईको ग्रीन कंपनी भी इस कूड़े को उठाने के लिए तैयार नहीं है।

क्षेत्रीय पार्षद के घर के नीचे बने कॉम्पलेक्स में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन से लगी हुई लवलेन मार्केट कम से कम 100 साल पुराना बाजार है। लवलेन मार्केट में ही मिर्जा टावर, केबी प्लाजा, नाजा मार्केट सहित कुछ अन्य कॉम्प्लेक्स भी हैं। ग्राहकों की अधिक आवाजाही को देखते हुए यहां अतिक्रमण के मामले भी बढ़ गए हैं। दुकानदारों ने अतिक्रमण कर गलियों में ही दुकानें लगा ली हैं।

यहां तक कि लवलेन के पीछे की ओर केबी प्लाजा में पार्किंग की जमीन पर अवैध दुकानें बनाकर किराये पर दे दी गयी हैं। जिससे वहां आने वाले ग्राहकों से लेकर दुकानदारों को वाहन खड़े करने में समस्या का सामना करना पड़ता है। सकरी गली में भी अवैध दुकानें लगती हैं, जिससे ग्राहकों का ​निकलना मुश्किल हो जाता है। सीवर चोक होने से मिर्जा टावर के बेसमेंट में बनी दुकानों के अंदर सीवर का गंदा पानी भर जाता है।

गर्ल्स और ब्वायज के लिए खरीदारी का बेहतर बाजार

लवलेन मार्केट में गल्र्स से लेकर ब्वायज के लिए यहां ब्रांडेड और लोकल हर सामान उपलब्ध है। ब्वायज के लिए जींस, शर्ट, जैकेट, लोवर, स्वेटर और गल्र्स के लिए वेस्टर्न कल्चर के कपड़े जैसे जींस, टॉप, टी शर्ट, जैकेट, सैंडल, पर्स, बेल्ट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि उचित मूल्य पर मिल जाते हैं। बाजार में मोल तौल के बाद 15 से 20 प्रतिशत तक दाम कम हो कराए जा सकते हैं।

मार्केट में अतिक्रमण, पार्किंग और पेयजल की समस्या है। दो कॉम्पलेक्स के बीच गली में गल्र्स हॉस्टल से नीचे कूड़ा फेंक दिया जाता है। जिसे नियमित रूप से उठाने के लिए व्यापारी पैसा भी देने के लिए तैयार हैं। इको ग्रीन कंपनी कूड़ा नहीं उठाती है जिससे गंदगी बनी रहती है…कमर मूल, अध्यक्ष, लवलेन इकाई उप्र आदर्श व्यापार मंडल।

मार्केट के बाहर अतिक्रमण बड़ी समस्या है। पुलिस हटाती है लेकिन फिर अवैध दुकानों लग जाती हैं। जिससे ग्राहकों का बाजार की गलियों से निकलना मुश्किल हो जाता है…हाजी गुलाम मोहम्मद, दुकानदार।

बेसमेंट की दुकानों में उपर से पानी आ जाता है। नगर निगम से शिकायत की गयी है इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है…शैलेश निगम दुकानदार।

दो कॉम्पलेक्स के बीच में गली है। यहां सीवरलाइन चोक हो जाती है, जिससे सीवर का गंदा पानी बेसमेंट की दुकनों में आ जाता है…मो. खालिद दुकानदार।

लवलेन मार्केट से लेकर गंज प्लाजा की गली में गंदगी रहती है। बारिश में सीवर का पानी गली में बहने लगता है। जिससे दुकनदार और ग्राहकों का रूकना मुश्किल हो जाता है…आमिर हुसैन दुकानदार

अतिक्रमण से गली बहुत ही पतली हो गयी है। जिससे ग्राहकों का निकलना मुश्किल है…जुबैर खान, उपाध्यक्ष, लवलेन इकाई उप्र आदर्श व्यापार मंडल

बाजार में दिल्ली और मुंबई से माल आज है। सस्ता बाजार है लेकिन अभी कोरोना से पहले जैसा माहौल नहीं है…एहतशाम कुरैशी, दुकानदार।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद में यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया

संबंधित समाचार