सीतापुर: हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर मकान पर गिरा, दौड़ा करंट, बालबाल बचे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। कस्बे के मोहल्ला नरोत्तम नगर में करीब आधा दर्जन मकानों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। जिससे एक मकान में करंट दौड़ गया। पूरे मकान की बिजली की वायरिंग नष्ट हो गई। वहीं पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। हादसे से आक्रोशित मकान मालिक व मोहल्ला वासियों ने …

सीतापुर। कस्बे के मोहल्ला नरोत्तम नगर में करीब आधा दर्जन मकानों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। जिससे एक मकान में करंट दौड़ गया। पूरे मकान की बिजली की वायरिंग नष्ट हो गई। वहीं पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। हादसे से आक्रोशित मकान मालिक व मोहल्ला वासियों ने बिजली का तार जोड़ने आए बिजली कर्मियों के साथ घंटों हंगामा किया।

सिधौली कस्बे में पानी की टंकी के पीछे स्थित कॉलोनी में सिधौली पावर हाउस से पानी की टंकी में सप्लाई के लिए बिछाई गई हाईटेंशन लाइन जो कि करीब आधा दर्जन मकानों के ऊपर से निकली हुई है। यह बिजली लाइन अचानक तेज आवाज के साथ मकानों के ऊपर गिर गई। जिससे एक मकान में रहने वाला पूरा परिवार बाल-बाल बच गया।

तार गिरने से पूरे मकान में बिजली का करंट दौड़ गया था। जिससे कई लोगों को घर में बिजली के झटके भी लगे। इस दौरान बाथरूम की पानी की टंकियों में करंट दौड़ गया। बिजली की वायरिंग जल गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पावर हाउस को दी। जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई।

घटना से आक्रोशित मकान मालिक व मोहल्ला वासियों ने बिजली का तार जोड़ने आए विद्युत कर्मियों को तार नहीं जोड़ने दिया और घटना को लेकर हंगामा करने लगे। मोहल्ले वालों का कहना था कि जब तक इन तारों को मकान की छतों पर से नहीं हटाया जाएगा। तब तक वह तार नहीं जोड़ने देंगे।

उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम को मोहल्ला वासी सिधौली विद्युत पावर हाउस में अधिकारियों के पास शिकायत लेकर भी गए थे, लेकिन विद्युत पावर हाउस कार्यालय में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं मिला। मोहल्ला वासियों शोभित सिंह, प्रकाश, सोनू आदि का यह भी कहना है कि कस्बे में बीते वर्षों में मकान के ऊपर निकले हुए तारों की चपेट में आने से कई बड़े हादसे हो चुके हैं। जिसमें बीते वर्षो एक युवक की जान भी जा चुकी है।

उन्होंने इस समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग कि है। इस संबंध में एसडीओ ने बताया की उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। उन्होंने बताया कि बिजली के तारों के नीचे मकानों का निर्माण करवाया गया है। जिसके लिए सभी मकान मालिकों को नोटिस भेजी जाएगी। विभाग मानवीय दृष्टिकोण के चलते फिलहाल तारों को बदलवा कर नए तार डलवा दिए जायेंगे। जिसके बाद इस्टीमेट बनवा कर अंडर ग्राउंड केबिल निकलवाने के प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: सीएमओ से वार्ता विफल, संविदा कर्मियों ने तेज किया आंदोलन, सेवाएं बाधित

संबंधित समाचार