सीतापुर: पुलिस ने 11 वारंटियों को दबोच कर भेजा जेल
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चालने के निर्देश दिए हैं। इसी सिलसिले में पुलिस ने कर्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। थाना तम्बौर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र …
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चालने के निर्देश दिए हैं। इसी सिलसिले में पुलिस ने कर्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। थाना तम्बौर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ही इच्छा गांव निवासी वारंटी धर्मेन्द्र व रमेश को गिरफ्तार कर जेल दिया है। थाना तालगांव पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ही विक्रमपुर गांव निवासी वारंटी दुलारे व अमौरा मोतीसिंह गांव निवासी महिपाल को गिरफ्तार किया है।
थाना लहरपुर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ही करसेवरा गांव निवासी रामपाल व मिदनिया गांव निवासी कमलेश को गिरफ्तार किया है। थाना अटरिया पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ही अलाईपुर गांव निवासी सुरेश को पकड़ा है। थाना पिसांवा पुलिस टीम ने वारंटी सैतियापुर गांव निवासी हरीशचन्द्र व बिसवां पुलिस टीम ने सत्तिनपुरवा गांव निवासी सोनू क गिरफ्तार किया है। थाना रामकोट पुलिस टीम ने रामकोट कस्बा निवासी वारंटी अशरफ व संदना पुलिस टीम ने मझखेरवा मजरा इस्माइलगंज निवासी रवीन्द्र को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गैंगस्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अवैध शराब निर्माण व कारोबार में लिप्त रहे एक गैंगस्टर को इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। अभियुक्त की काफी समय से तलाश की जा रही थी। पकड़े गए शातिर को पुलिस ने जेल रवाना कर दिया है। इमलिया सुल्तानपुर पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के बसेती गांव निवासी छोटे कश्यप पुत्र सुशील कश्यप शातिर अपराधी है। वह अवैध शराब निर्माण व उसकी तस्करी का काम करता था। उसके खिलाफ थाने में कई मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। उसकी काफी समय से तलाश थी। अभियुक्त छोटे कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: कई थानेदारों सहित 27 पुलिसकर्मियों के हुए स्थानांतरण
