पीलीभीत: चोरी से काटे गए आठ हरे पेड़, लकड़ी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसोली दिवाली के नजदीक लकड़ी माफियाओं ने ग्रामीण से सांठ गांठ कर चोरी छुपे आठ प्रतिबंधित पेंड़ काट लिये। वह पेंड़ों की लकड़ी खुर्द बुर्द करते इससे पहले ही कुछ जागरुक लोगों ने हरियाली कत्ल करने की सूचना वन विभाग को दे दी। जिसके पश्चात डिप्टी रेंजर ने …

बीसलपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसोली दिवाली के नजदीक लकड़ी माफियाओं ने ग्रामीण से सांठ गांठ कर चोरी छुपे आठ प्रतिबंधित पेंड़ काट लिये। वह पेंड़ों की लकड़ी खुर्द बुर्द करते इससे पहले ही कुछ जागरुक लोगों ने हरियाली कत्ल करने की सूचना वन विभाग को दे दी।

जिसके पश्चात डिप्टी रेंजर ने मौके पर पहुंचकर काटे गये पेंड़ों की लकड़ी रंगे हाथों पकड़ ली और इस मामले में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

ग्राम जसोली दिवाली में रेलवे क्रासिंग के पड़ोस में पीतमलाल जो जसोली के ही निवासी हैं उन्होंने नगर के ईदगाह चौराहे के नजदीक रहने वाले लकड़ी ठेकेदार मुन्ने से मिलकर रेलवे लाइन के नजदीक खड़े हरे पेंड़ जो उनकी जमीन पर थे उनमें गूलर, जामुन, आम, शीशम आदि आठ पेड़ चोरी से काट लिये।

जिनकी सूचना वन विभाग के डिप्टी रेंजर अवनीश कुमार सिंह को मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर काटी गई लकड़ी बरामद कर ली और लकड़ी को सुपुर्दगी में दे दिया है। इस मामले में लकड़ी ठेकेदार व ग्रामीण के विरुद्ध वन सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

संबंधित समाचार