बिजनौर: उद्घाटन के लिए नारियल तोड़ते ही धंस गई सड़क, पर नहीं टूटा नारियल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हीमपुर दीपा, अमृत विचार। जिले की एक नवनिर्मित सड़क के उद्घाटन के दौरान नारियल तोड़ते ही सड़क धंस गई, लेकिन नारियल नहीं टूटा। सड़क का उद्घाटन करने पहुंचीं विधायक सुचि मौसम चौधरी धरने पर बैठ गईं और प्रशासन से सड़क के गुणवत्ता की जांच कराने की मांग करने लगीं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव …

हीमपुर दीपा, अमृत विचार। जिले की एक नवनिर्मित सड़क के उद्घाटन के दौरान नारियल तोड़ते ही सड़क धंस गई, लेकिन नारियल नहीं टूटा। सड़क का उद्घाटन करने पहुंचीं विधायक सुचि मौसम चौधरी धरने पर बैठ गईं और प्रशासन से सड़क के गुणवत्ता की जांच कराने की मांग करने लगीं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव खेड़ा अजीजपुर-नहर फाल से नहर की पटरी से होती हुई झालू तक करोड़ों रुपए की लागत से सिंचाई खंड द्वारा बनाई जा रही करोड़ों रुपए की लागत से सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने पर आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने सदर विधायक की मौजूदगी में जमकर हंगामा काटा और निष्पक्ष जांच कराने को लेकर धरने पर बैठ गए।

मामला भापते ही सदर विधायक भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। बाद में सीडीओ ने मामला तुरंत संज्ञान में लेकर पीडब्ल्यूडी की सैंपलिंग टीम मौके पर भेजी। जिस पर सदर विधायक की मौजूदगी में सील लगाकर भेजा गया। सदर विधायक के आश्वासन पर ग्रामीण ढाई घंटे बाद धरने से उठे। क्षेत्र के गांव खेड़ा अजीजपुरा के नहर फाल से कस्बा झालू तक साढ़े सात किलोमीटर करोड़ों रुपए की लागत से तारकोल की सड़क का निर्माण सिंचाई खंड द्वारा कराया जा रहा है।

750 मीटर सड़क के निर्माण के बाद गुरुवार की शाम सदर विधायक सूची चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी सड़क का शुभारंभ करने पहुंचे। जैसे ही सड़क का शुभारंभ करने के लिए नारियल तोड़ा तो सड़क धंस गई, लेकिन नारियल नहीं टूटा। जिसे देखकर सदर विधायक और वहां खड़े सैकड़ों लोग भी चकित रह गए।

उन्होंने आक्रोशित होकर सदर विधायक के सामने मौजूद विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और सड़क निर्माण में बरती गई अनियमितता को लेकर विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच और कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठ गए। मामले को गंभीर मानकर सदर विधायक एवं भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी भी उनके साथ धरने पर बैठ गए।

सदर विधायक ने तुरंत जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया और मौके पर सैंपलिंग टीम व प्रशासनिक अधिकारी भेज कर जांच करने की बात कही। जिसके पश्चात सीडीओ के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी की जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर सदर विधायक के समक्ष सैंपल लिये। सदर विधायक की मौजूदगी में लिए गए सैंपल की सील लगाई गई।

उनका कहना था कि उक्त सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं, यदि मामला जांच के दौरान गड़बड़ मिला तो निश्चित रूप से संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी। आश्वासन के बाद सदर विधायक एवं भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी के साथ ढाई घंटे बाद धरना समाप्त किया। धरने पर लक्ष्मण सिंह, बहादुर सिंह, राजवीर सिंह, राय सिंह, जोगेंद्र सिंह, मनपाल सिंह, अर्जुन सिंह प्रधान, विनीत ओमपाल सिंह, रामपाल सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों बैठे।

संबंधित समाचार