बरेली: विश्व प्रदूषण नियंत्रण दिवस- प्रदूषण की रोकथाम के लिए होना होगा जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विश्व प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में एडवांस सोशल साइंस के संकायाध्यक्ष प्रो. एमके सिंह ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को प्रदूषण की रोकथाम के लिए जागरूक होना होगा। इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। छोटे-छोटे प्रयासों से ही …

बरेली, अमृत विचार। विश्व प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में एडवांस सोशल साइंस के संकायाध्यक्ष प्रो. एमके सिंह ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को प्रदूषण की रोकथाम के लिए जागरूक होना होगा। इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा।

छोटे-छोटे प्रयासों से ही हम अपना घर, आसपास का क्षेत्र, समाज और राष्ट्र को प्रदूषण मुक्त रखकर स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सकते हैं। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ आशुतोष प्रिय ने कहा कि शुद्ध वायु, शुद्ध जल, उत्पादक मृदा, शुद्ध विचार, शांत वातावरण सबके लिए आवश्यक है कि हम सभी प्रकार के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रयासरत रहें।

इस अवसर पर डॉ रुचि द्विवेदी ने सभी को प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए शपथ ग्रहण करवाई। कार्यक्रम में डा. सुबोध धवन, मो. इसरार खान व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार