दानिल मेदवेदेव का शानदार प्रदर्शन, रूस ने डेविस कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैड्रिड। दानिल मेदवेदेव ने डेविस कप फाइनल्स में अपना शानदार रिकॉर्ड कायम रखते हुए रूस को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। मेदवेदेव ने मिखाइल यामेर को 6 . 4, 6. 4 से हराकर रूस को क्वार्टर फाइनल में स्वीडन पर 2 . 0 की बढत दिला दी। आंद्रेइ रूबलेव ने इससे पहले मिखाइल के बड़े भाई …

मैड्रिड। दानिल मेदवेदेव ने डेविस कप फाइनल्स में अपना शानदार रिकॉर्ड कायम रखते हुए रूस को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। मेदवेदेव ने मिखाइल यामेर को 6 . 4, 6. 4 से हराकर रूस को क्वार्टर फाइनल में स्वीडन पर 2 . 0 की बढत दिला दी। आंद्रेइ रूबलेव ने इससे पहले मिखाइल के बड़े भाई एलियास यामेर को 6 .2, 5 . 7, 7 . 6 से हराया। रूस का सामना सेमीफाइनल में जर्मनी से होगा। सर्बिया दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया से खेलेगा। मेदवेदेव ने इससे पहले ग्रुप चरण में स्पेन के पाब्लो कारेनो बस्टा और इक्वाडोर के एमिलियो गोमेज को हराया था।

इसे भी पढ़ें…

किदाम्बी श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर बैडमिंटन फाइनल्स से बाहर, हारे आखिरी मैच

संबंधित समाचार