उन्नाव: फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा गांव के बाहर आम की बाग में एक युवक ने मोबाइल फोन खो जाने से आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा गांव मे रहने वाले युवक शिवम पुत्र …

उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा गांव के बाहर आम की बाग में एक युवक ने मोबाइल फोन खो जाने से आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा गांव मे रहने वाले युवक शिवम पुत्र कल्लू ने बुधवार शाम गांव के बाहर स्थित आम की बाग में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।

छोटे भाई सत्यम उर्फ छोटू ने बताया कि शिवम राजकोट मे नौकरी करता था। तीन दिन पूर्व बहन पूजा की शादी मे शामिल होने के लिए घर आया था। शादी में उसका कीमती मोबाइल खो जाने से परेशान चल रहा था। गुरुवार देर शाम गांव के बाहर स्थित एक आम की बाग मे फांसी लगा लिया। ग्रामीणो ने हादसा देख स्वजनो को सूचना दी। मौके पर पहुंची परिजनों ने शिवम की सांसे चल रही थी। जब तक सीएचसी लेकर आते उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रेम नरायण ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

69 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

राजधानी में 69000 शिक्षक भर्ती लगातार अपनी मांगों को लेकर लड़ाई में जुटे हैं। इसी होड़ में शिक्षक अभ्यर्थियों ने एससीईआरटी कार्यालय से निशातगंज पुल की ओर जाकर प्रदर्शन करते हुए मौजूदा योगी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए नारेबाजी की। शिक्षकों की मांग है कि 22,000 और सीटों को जोड़ा जाए। इसी मामले को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी विगत 5 माह से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-लखनऊ: 69 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

संबंधित समाचार