अखिलेश यादव ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को हॉकी के जादूगर “ मेजर ध्यानचंद की पूण्यतिथि ” पर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने वादा किया कि सपा सरकार सत्ता में आयी तो खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए जो संभव होगा, वह सब किया जायेगा। बुंदेलखंड में तीन दिवसीय चुनावी अभियान …

झांसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को हॉकी के जादूगर “ मेजर ध्यानचंद की पूण्यतिथि ” पर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने वादा किया कि सपा सरकार सत्ता में आयी तो खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए जो संभव होगा, वह सब किया जायेगा।

बुंदेलखंड में तीन दिवसीय चुनावी अभियान पर निकले सपा सुप्रीमो का अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव में आज वीरांगना नगरी झांसी आगमन हुआ है। आज ही हॉकी के जादूगर “ मेजर ध्यानचंद की पूण्यतिथि भी है। अखिलेश ने पत्रकारों के साथ बात करते हुए हॉकी के महान खिलाड़ी को नमन किया और कहा कि उनके खेल न केवल हॉकी को बल्कि दुनियाभर में भारतीय प्रतिभा को ऊचाइंयों तक पहुंचाया।

पढ़ें: बदायूं: हत्या के आरोपी पूर्व जिला आबकारी अधिकारी को पांच साल की सजा

साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ तो ओलंपिक में उनके हाथों ऐसी करारी मात खायी कि वह प्रतियोगिता ही अमेरिका के लिए आखिरी साबित हुई और तब के बाद से अमेरिका ने हॉकी नहीं खेली। अखिलेश ने वादा किया कि अगर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो खेलों के उन्नयन के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।

हॉकी और इसके अलावा अन्य खेलों से भी जुड़ा कोई काम करना होगा तो वह सब फैसले हमारी सरकार लेगी। हमारे नौजवान खेले और देश के लिए पदक जीतकर लाएं इसके लिए सपा सरकार वह सब कुछ करेगी, जो जरूरी है। गौरतलब है कि हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर “ मेजर ध्यानचंद ” की झांसी कर्मभूमि रही और यहीं से उन्होंने इस खेल को दुनिया भर में नयी ऊचाईयों पर पहुंचाया। झांसी की कृतज्ञ जनता आज हॉकी के जादूगर की पूण्यतिथि पर उन्हें याद कर रही है और इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।

संबंधित समाचार