मुरादाबाद : कलेक्टर सभागार में गंदगी देख सिटी मजिस्ट्रेट नाराज, दिए सफाई के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शास्त्र के रख रखाव के लिए जगह तलाश रहे सिटी मजिस्ट्रेट ने कलेक्टर सभागार में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने तत्काल साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र पाल सिंह ने शस्त्रों के रखरखाव के लिए जगह का चिन्हीकरण …

मुरादाबाद, अमृत विचार। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शास्त्र के रख रखाव के लिए जगह तलाश रहे सिटी मजिस्ट्रेट ने कलेक्टर सभागार में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने तत्काल साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र पाल सिंह ने शस्त्रों के रखरखाव के लिए जगह का चिन्हीकरण के लिए पुलिस लाइन व कलेक्ट्रेट सभागार का जायजा लिया। मौके पर सीढ़ियों पर तम्बाकू की पिक और जगह-जगह गंदगी मिली। जिसे देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

साथ ही तत्काल साफ सफाई कराने के निर्देश दिए सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नगर निगम को भी सभागार में सफाई कर्मी मुहैया कराने के लिए पत्र लिखा गया है। बताया कि दो सफाई कर्मी होने के कारण सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। जोकि उचित नहीं है।

संबंधित समाचार