मुरादाबाद : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सामंजस्य बिठाकर बच्चों में बढ़ाएं शिक्षण अभिरुचि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम और निपुण भारत मिशन के अंतर्गत नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को समाप्त हुआ। सिविल लाइंस स्थित नगर संसाधन केंद्र नगर में प्रशिक्षण में शिक्षको को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, निपुण भारत मिशन, बाल वाटिका …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम और निपुण भारत मिशन के अंतर्गत नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को समाप्त हुआ।
सिविल लाइंस स्थित नगर संसाधन केंद्र नगर में प्रशिक्षण में शिक्षको को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, निपुण भारत मिशन, बाल वाटिका अभियान के साथ बच्चों में स्कूल के प्रति लगाव पैदा करने की जानकारी गतिविधियों के माध्यम से दी गई।

मास्टर ट्रेनर जय कुमार और शाजिया इसराक ने शिक्षकों को शुरुआती कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए रोचक वातावरण तैयार करने, आंगनबाड़ी केंद्रों से सामंजस्य बनाने के साथ ही पढ़ाई के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ाने के तरीके बताए।

समापन के दौरान प्रभारी प्राचार्य डायट और मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुमार रस्तोगी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने प्रशिक्षण का फीडबैक प्राप्त किया। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुमार रस्तोगी ने शिक्षकों से कहा कि जब छोटे बच्चे स्कूल में आते हैं तो शुरुआत में उन्हें ऐसे वातावरण की आवश्यकता होती है जो उन्हें प्रभावित कर सके और उनका मन वहां लगे। इसके लिए विद्यालय ओर शिक्षकों की तैयारी आवश्यक है। इसमें रेडिनेस का प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है।

शिक्षकों से कहा कि वह बच्चों से व्यक्तिगत जुड़ाव रखते हुए अपने विद्यालयों को सीखने की प्रभावी संस्था बनाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने शिक्षकों से प्रशिक्षण को विद्यालय स्तर पर लागू कर इसका लाभ बच्चों को मिले इस दिशा में कार्य करने के लिए कहा। लाभान्वित कराने के लिए कहा। उन्होंने शिक्षकों से अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने और मन लगाकर कार्य करने की अपील की। अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर भुवन प्रकाश ने आभार जताया। संचालन राहुल शर्मा ने किया। इस दौरान जिला समन्वयक प्रशिक्षण तेजपाल सिंह, विष्णु भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार