मुरादाबाद : रजिस्ट्रेशन कराने के लिए व्यापारियों को किया प्रेरित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। गंज बाजार घासमंडी स्थित जैन धर्मशाला में व्यापारियों ने शुक्रवार को बैठक आयोजित की इस बैठक में वाणिज्य कर रजिस्ट्रेशन एवं समस्याओं से संबंधित चर्चा की गई। मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर ने व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नीरज मित्तल ने कहा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। गंज बाजार घासमंडी स्थित जैन धर्मशाला में व्यापारियों ने शुक्रवार को बैठक आयोजित की इस बैठक में वाणिज्य कर रजिस्ट्रेशन एवं समस्याओं से संबंधित चर्चा की गई। मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर ने व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नीरज मित्तल ने कहा यह हमारे मुरादाबाद जोन का टारगेट लगभग 25 लाख का है। अभी तक हम लोग 16 लाख 30 हजार रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों को विभागीय अधिकारियों को सहयोग करना चाहिए ताकि सरकार की योजनाओं का फायदा मिल सके। इस मौके पर सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, महामंत्री श्रवण कुमार अग्रवाल, आदि लोग उपस्थित रहे

संबंधित समाचार