रामपुर : लेखपाल पर जानलेवा हमले करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रामपुर/मिलक, अमृत विचार। लेखपाल पर जानलेवा हमले के दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी है। सोमवार को लेखपाल विकास पांडेय अपने साथियों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने मिलक आ रहे थे। मिलक पटवाई मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण विकास पांडेय …
रामपुर/मिलक, अमृत विचार। लेखपाल पर जानलेवा हमले के दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी है। सोमवार को लेखपाल विकास पांडेय अपने साथियों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने मिलक आ रहे थे। मिलक पटवाई मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण विकास पांडेय ने अपनी कार को रेलवे फाटक पर खड़ा कर दिया था। इस दौरान पीछे से कार द्वारा थाना शाहबाद निवासी राजेंद्र अपने पुत्र विशाल के साथ भी मिलक नगर में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था।
विकास पांडेय की कार का दरवाजा राजेंद्र की कार से टकरा गया था। इस कारण दोनों पक्ष एक दूसरे पर झगड़ा फसाद पर आमादा हो गए थे। राजेंद्र व उसके पुत्र विशाल ने किसी धारदार हथियार से लेखपाल पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। विकास पांडेय ने राजेंद्र व उसके पुत्र के खिलाफ कोतवाली मिलक में तहरीर दी थी।
पुलिस ने राजेंद्र व उसके पुत्र के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। शुक्रवार को पुलिस ने राजेंद्र व उसके पुत्र विशाल को नगर के तीनबत्ती चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जानलेवा हमले में प्रयोग पेचकस को भी बरामद कर लिया। कानूनी कार्रवाई कर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
