लखीमपुर-खीरी: फांसी के फंदे से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव
खमरिया-खीरी, अमृत विचार। ईसानगर इलाके के नदी किनारे एक गांव में शुक्रवार दोपहर बाद प्रेमी युगल किशोरों के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूल रहे युगल के शवों को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए …
खमरिया-खीरी, अमृत विचार। ईसानगर इलाके के नदी किनारे एक गांव में शुक्रवार दोपहर बाद प्रेमी युगल किशोरों के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूल रहे युगल के शवों को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घटना के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है। ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव फुसही गौढ़ी में एक प्रेमी युगल का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत मे लगे पेंड में फाँसी के फंदे से झूलता हुआ मिला।
शुक्रवार को थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव फुसही गौढ़ी निवासी मनमोहित 18 पुत्र महेंद्र व सावित्री 16 पुत्री महंगू का शव गांव के बाहर रामानन्द के गन्ने के खेत मे लगे पेंड पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ ग्रामीणों को दिखाई पड़ा।जिसको देख ग्रामीणों ने गांव में सूचना देने के साथ साथ पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुचें दोनो के परिजनों में चीखपुकार मच गई।
वहीं जानकारी मौके पर पहुचें निरीक्षक राजकरन शर्मा,उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की बातें सुनने में नही आई है।
जबकि दोनों परिवारों में घटना के बाद चीखपुकार मची हुई है। उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी किसी तरह की तहरीर नही मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
