हरदोई: सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, तीन जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हर्रई नहर पुल के पास जपरा तिराहे पर दो बाइकों में शुक्रवार की देर शाम आमने-सामने ज़ोरदार टक्कर हो गई। जिसके चलते बाप-बेटे की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि टड़ियावां थाने के …

हरदोई। हर्रई नहर पुल के पास जपरा तिराहे पर दो बाइकों में शुक्रवार की देर शाम आमने-सामने ज़ोरदार टक्कर हो गई। जिसके चलते बाप-बेटे की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि टड़ियावां थाने के लालपुर भैसरीं निवासी 39 वर्षीय दिनेश शुक्रवार को अपने 17 वर्षीय पुत्र रिंकू के साथ बाइक पर सवार होकर केनरा बैंक जा रहा था। रास्ते में हर्रई नहर पुल के पास जपरा तिराहे पर दिनेश और सामने से आ रही दूसरी बाइक में ज़ोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में दिनेश व रिंकू के अलावा दूसरी बाइक पर सवार बेनीगंज कोतवाली के जसाईपुर निवासी 28 वर्षीय सर्वेश,25 वर्षीय भूरा और 32 वर्षीय पूजा देवी सभी बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। जिन्हें आनन-फानन में ज़िला अस्पताल लाया गया। जहां दिनेश और उसके पुत्र रिंकू की मौत हो गई। दिनेश काश्तकार था, खेती-बाड़ी कर वह अपना घर-परिवार चला रहा था। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

सीधे जनता को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : ज्ञान तिवारी

केंद्र व प्रदेश सरकार जन हित में कार्य कर रही है। सरकार की ओर से संचालित की गई योजनाओं का लाभ किसानों, युवाओं व आम जनता को मिल रहा है। इससे पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। ये बातें शुक्रवार को रेउसा ब्लाक के ग्राम गोलोक कोडर, बजहा, बढ़ईडीह में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण दौरान विधायक ज्ञान तिवारी ने कही…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-सीधे जनता को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : ज्ञान तिवारी

संबंधित समाचार