कानपुर: सड़क हादसे में आईआईटी के एक छात्र की मौत, तीन घायल
कानपुर। स्वरूप नगर चौराहे के पास शुक्रवार सुबह 4 बजे सड़क हादसे में कार सवार आईआईटी के एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाकी तीन छात्रों को मामूली चोटे आई। घायल छात्रों को आस पास के लोगों ने हैलट अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल छात्र विकास यादव …
कानपुर। स्वरूप नगर चौराहे के पास शुक्रवार सुबह 4 बजे सड़क हादसे में कार सवार आईआईटी के एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाकी तीन छात्रों को मामूली चोटे आई। घायल छात्रों को आस पास के लोगों ने हैलट अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल छात्र विकास यादव की मृत्यु हो गई। सुबह आईआईटी के कार सवार चार छात्रों की कार का एक्सीडेंट हो गया जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बाकी तीनों छात्रों को मामूली चोटे आई।
जिन्हें क्षेत्रिय लोगों ने तुरंत हैलट अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल आईआईटी में पढ़ रहे बीएसबीई के बीटेक के अंतिम वर्ष का छात्र विकास यादव की मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना आईआईटी संस्थान को दी गई। सूचना पर संस्थान के सुरक्षाकर्मी अस्पताल पहुंचे और बताया कि उनके संस्थान के चारों छात्र है जिनका नाम दीक्षांत राज मीणा (बीटेक, सीएसई), विकास यादव (बीटेक, बीएसबीई), अनिल दुधवाल (बीएस, पृथ्वी विज्ञान) ) और दीपक कुमार (बीटेक, सिविल) है।
चारों आज सुबह एक कार अपने अपने घर के लिए संस्थान से निकले थे। बताया जा रहा है कि जैसे यह चारों छात्र स्वरूप नगर चौराह के पास पहुंचे थे तभी अचानक एस बस ने कार में टक्कर मार दी। जिससे छात्र विकास यादव गंभीर रूप से घायल हो गया और तीनों छात्रों को मामूली चोटे आई। घायल छात्रों को आस-पास के लोगों ने हैलट अस्पताल पहुंचाया जहां पर गंभीर रूप से घायल छात्र विकास यादव की मृत्यु हो गई और बाकी तीनों छात्र हैं। संस्थान के लोगों ने दुर्घटना की जानकारी विकास यादव के परिजनों को दी। सूचना के बाद से छात्र विकास के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
प्लेसमेंट का जश्न मना कर निकले थे छात्र
सूत्रों की मानें तो सभी छात्रों का हाल ही में प्लेसमेंट हुआ था और वह लोग इसका जश्न मनाने के बाद लखनऊ के लिए निकले थे। सूत्रों का यह भी कहना है की जब एक्सीडेंट हुआ तब सभी छात्र शराब के नशे में थे।
यह भी पढ़े:-मिर्जापुर: बांहों पर काली पट्टी बांधकर दिव्यांगों ने महंगाई का किया विरोध
