दिल्ली: कोरोना से है जंग, हार नहीं मानेंगे हम…बीते 24 घंटे में संक्रमण से कोई मौत नहीं, 54 नए मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए और पिछले एक दिन में कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी सामने आई। शहर में संक्रमण की दर 0.09 प्रतिशत है। अब तक संक्रमण के कुल 14,41,244 मामले सामने आ चुके हैं और …

नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए और पिछले एक दिन में कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी सामने आई। शहर में संक्रमण की दर 0.09 प्रतिशत है।

अब तक संक्रमण के कुल 14,41,244 मामले सामने आ चुके हैं और 14.15 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। महामारी से दिल्ली में अब तक 25,098 मरीजों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में कोविड से सात मरीजों की मौत हुई। अक्टूबर में चार और सितंबर में पांच मरीजों की मौत हुई थी।

संबंधित समाचार