कानपुर: प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर कानपुर नगर एवं समूचे उत्तर प्रदेश में व्याप्त जन समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी कानपुर नगर के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें किसानों के लंबे आंदोलन एवं सैकड़ों किसान शहीद होने …

कानपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर कानपुर नगर एवं समूचे उत्तर प्रदेश में व्याप्त जन समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी कानपुर नगर के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें किसानों के लंबे आंदोलन एवं सैकड़ों किसान शहीद होने के पश्चात तीन कृषि विधेयक बिल जो किसानों के खिलाफ थे भारत सरकार ने उन्हें वापस ले लिया। इसलिए प्रधानमंत्री भारत सरकार को धन्यवाद भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का धान ज्वार की फसल एमएसपी के अंतर्गत सरकारी रेट से नहीं खरीदा जा रहा है जिसके कारण बाजार में किसानों की लागत का मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन में शहीद किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए एवं उनके परिजनों को मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए आवारा जानवरों से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है आवारा जानवरों की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर व्यवस्था की जाए कोरोना संक्रमण के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद भारतीय बाजार में तेल की कीमतें पिछले 1 वर्ष से लगातार पेट्रोल डीजल केरोसिन घरेलू गैस सीएनजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी आए दिन बराबर हो रही है महिलाएं एवं छात्राएं घर के बाहर सुरक्षित नहीं उनके साथ हो रही आए दिन छेडछाड़ बलात्कार हत्या दहेज उत्पीड़न जैसी गंभीर घटनाओ की बाढ़ जैसी आ गई है।

केंद्र सरकार की योजना महिला सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ खोखला साबित हो रही है कानपुर नगर ग्रामीण क्षेत्रों के थाना बिठूर सचेडी कल्याणपुर बिधनू महाराजपुर पनकी मे बड़ी तादाद में हो रहे अवैध खनन से ग्रामीणों की आवागमन की सड़कें टूट कर बटहा में तब्दील हो गई हैं नगर निगम कानपुर नगर के अंतर्गत गोविंद नगर किदवई नगर साकेत नगर बर्रा विश्व बैंक दबौली गुजैनी श्याम नगर दामोदर नगर पनकी यशोदा नगर कानपुर नगर मे लगभग संपूर्ण शह हैं शीघ्र जन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण संगठन जिला मुख्यालय पर अधिकारियों का घेराव धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति प्रमुख जिला महासचिव राजपाल यादव प्रदेश महासचिव अशोक यादव महेंद्र सिंह यादव राम प्रकाश मिश्रा सरोज प्रजापति प्रेम प्रकाश दुबे आकाश प्रजापति राम बहादुर पासवान शिव कुमार प्रजापति राजेश यादव अरुण यादव प्रदीप यादव आनंद शुक्ला डॉ प्रदीप कुमार मोना गौतम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-दिल्ली: कोरोना से है जंग, हार नहीं मानेंगे हम…बीते 24 घंटे में संक्रमण से कोई मौत नहीं, 54 नए मामले

संबंधित समाचार