बरेली: निजी अस्पतालों में मोबाइल वैन भेजकर होगी कोविड जांच
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन को लेकर जिले में सतर्कता बढ़ गई है। शासन से कोविड जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश मिला है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब सरकारी व गैर सरकारी विभागों के अलावा निजी अस्पतालों में भी मोबाइल वैन भेजकर कोरोना संक्रमण की जांच कराई …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन को लेकर जिले में सतर्कता बढ़ गई है। शासन से कोविड जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश मिला है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब सरकारी व गैर सरकारी विभागों के अलावा निजी अस्पतालों में भी मोबाइल वैन भेजकर कोरोना संक्रमण की जांच कराई जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों की जांच हो सके।
सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि सर्वाधिक संक्रमण की आशंका बीमार लोगों में होती है। ऐसे में निजी अस्पतालों में मोबाइल वैन भेजकर मरीजों की जांच कराई जाएगी। यदि उनमें संक्रमण की पुष्टि होती है तो कोविड अस्पताल भेजकर उनका इलाज कराया जाएगा। कोरोना की रोकथाम के लिए आमजन को भी पूरा सहयोग करना चाहिए।
सीएमओ ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना के नए वैरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्कता जरूर बरतें। मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें। भीड़ में जाने से बचें, अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सभी के प्रयास से इस महामारी से निजात पाई जा सकती है।
