बरेली: 700 जोड़ों का लक्ष्य, अफसरों को ढूंढ़े नहीं मिल रहे जोड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अफसरों की तमाम कोशिश के बाद भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को मिला 700 जोड़ों की शादी का लक्ष्य पूरा करने में अफसरों के पसीने छूट गए हैं। अभी तक मात्र 50 फीसदी जोड़ों ने ही शादी के लिए पंजीकरण कराया है। शहर से लेकर देहात तक शादी के …

बरेली, अमृत विचार। अफसरों की तमाम कोशिश के बाद भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को मिला 700 जोड़ों की शादी का लक्ष्य पूरा करने में अफसरों के पसीने छूट गए हैं। अभी तक मात्र 50 फीसदी जोड़ों ने ही शादी के लिए पंजीकरण कराया है। शहर से लेकर देहात तक शादी के लिए जोड़े ढूंढ़ने पर भी नहीं मिल रहे हैं। जिसको लेकर अधिकारी परेशान हैं।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 700 शादियां कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के उन गरीब व्यक्तियों को मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय दो लाख से कम हो। उनकी ही पुत्रियों की शादी इस योजना के तहत कराई जाएगी। प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये व्यय किया जाएगा। कन्या के खाते में 35 हजार रुपये, 10 हजार कन्या की गृहस्थी का सामान, 6 हजार रुपये भोजन समेत अन्य पर व्यय किया जाएगा लेकिन इस योजना के लाभार्थी ही विभाग को नहीं मिल रहे हैं।

खंड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत को अधिक से अधिक जोड़ों को इस योजना में शामिल कराने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर 11 दिसंबर को शादी का आयोजन किया जाएगा। जोड़ों को लाने व पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दी गई है।

ब्लाक व नगर निकायों में बजेगी शहनाई
11 दिसंबर को पंडित गायत्री मंत्रों के साथ जोड़ों को दांपत्य जीवन में प्रवेश कराएंगे। दूसरी ओर मौलवी निकाह पढ़वाएंगे। शहर में नगर निगम की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में सांसद और विधायक बेटियों को आशीर्वाद देंगे। वहीं, ब्लाक व निकाय स्तर पर सामूहिक विवाह की तैयारियां जोरों पर हैं।

संबंधित समाचार