बरेली: वांछितों की हो गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटर की हो निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एडीजी अविनाश चंद्र ने जोन के प्रभारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। उन्होंने सभी प्रभारियों को अपराध रोकने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। गुरुवार की शाम एडीजी अविनाश चंद्र ने अपने ऑफिस से जोन के प्रभारियों के साथ चुनाव और …

बरेली, अमृत विचार। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एडीजी अविनाश चंद्र ने जोन के प्रभारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। उन्होंने सभी प्रभारियों को अपराध रोकने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

गुरुवार की शाम एडीजी अविनाश चंद्र ने अपने ऑफिस से जोन के प्रभारियों के साथ चुनाव और अपराध नियंत्रण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कहते हुए सक्रिय अपराधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।

साथ ही हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही और बताया कि न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंट हर हाल में तामील कराए जाए। शादी समारोह में चोरी की घटना को रोकने के लिए वेंकट हॉल समारोह स्थल के संचालकों से बातचीत कर वहां सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिए।

साथ ही आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव 2022 को संपन्न कराए जाने के लिए जनपद स्तर पर की गई तैयारियों की समीक्षा भी की और उन्हें मुख्यालय से जारी दिशा निर्देश से की जानकारी भी दी।

संबंधित समाचार