मुरादाबाद: एसटीएफ बरेली को मिली सफलता, उड़ीसा से ला रहे नौ क्विंटल गांजे के साथ दो गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने में जुटी एसटीएफ बरेली ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने सूचना मिलने पर शाहजहांपुर जिले के अल्लागंज थाना क्षेत्र में दबिश देकर नौ क्विंटल गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 80 लाख बताई …
मुरादाबाद, अमृत विचार। नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने में जुटी एसटीएफ बरेली ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने सूचना मिलने पर शाहजहांपुर जिले के अल्लागंज थाना क्षेत्र में दबिश देकर नौ क्विंटल गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 80 लाख बताई जा रही है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांजा उड़ीसा से लाने की बात कबूल की है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस माल की डिलीवर मुरादाबाद के अलावा हापुड़ में होनी थी। पूछताछ में उन्होंने मुख्य कारोबारियों के नाम भी बताए हैं। दोनों आरोपियों को अल्लागंज थाना पुलिस के सुपुर्द करने के बाद मुख्य कारोबारियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।
एसटीएफ बरेली के प्रभारी अजयपाल सिंह को सूचना मिली कि कुछ लोग उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे हैं। लोकेशन ट्रैस होने के बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अल्लागंज थाना क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जब संबंधित डीसीएम को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने स्पीड तेज कर दी। टीम ने पीछा करके डीसीएम को रोक लिया। तलाशी लेने पर टीम ने गांजा से भरे करीब 85 कट्टे से नौ क्विंटल गांजा बरामद कर लिया।
टीम के अनुसार पकड़े गए आरोपी मैनपुरी निवासी सलीम व मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बीजना निवासी इरफान हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों उड़ीसा से गांजा लेकर मुरादाबाद जा रहे थे। अधिकतर माल कटघर थाना क्षेत्र के करुला निवासी मुख्य कारोबारी के घर पर उतरना था। कुछ माल की डिलीवरी हापुड़ में होनी थी।
साथ ही उन्होंने बताया कि मुरादाबाद से डिमांड के अनुसार गांजे की सप्लाई अन्य क्षेत्रों में की जाती है। हत्थे लगे दोनों नशे के सौदागरों को अल्लागंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
टीम के अनुसार उड़ीसा से यह गांजा तीन लाख रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा गया था। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्य कारोबारियों की तलाश में मुरादाबाद व हापुड़ में भी दबिश देने की तैयारी कर ली गई है। कार्रवाई के दौरान टीम में हेड कांस्टेबिल नितिन कुमार, संदीप कुमार, मोअज्जम अली, रामजी लाल और कुलदीप आदि शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें…
मुरादाबाद: मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय बना धरना प्रदर्शन का अखाड़ा, इलाज और कामकाज ठप
