जन अभियान पार्टी 26 दिसंबर को निकालेगी ‘महंगाई रोको यात्रा’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जन अभियान पार्टी 26 दिसंबर को ‘महंगाई रोको यात्रा’ निकालेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने खुद इस बात की जानकारी दी है। वह पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। समारोह में व्यापारियों-कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को बड़ी माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देने के साथ सोने …

लखनऊ। जन अभियान पार्टी 26 दिसंबर को ‘महंगाई रोको यात्रा’ निकालेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने खुद इस बात की जानकारी दी है। वह पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। समारोह में व्यापारियों-कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को बड़ी माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देने के साथ सोने का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज महंगाई से देश की जनता बेहाल है और सभी राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं, किसी को जनता की परवाह नहीं है, इसलिए जन अभियान पार्टी महंगाई के विरोध में महंगाई रोको यात्रा 26 दिसम्बर को लखनऊ से निकालेगी जिसमें प्रदेश भर के व्यापारी, महिला, किसान, युवा सभी वर्ग के लोग हिस्सा लेंगे। ये यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में जाएगी और जनता से महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर जन अभियान पार्टी को वोट देने की अपील करेगी।

पढ़ें- बांदा: अवैध खनन में लगे 14 ट्रक सीज

उन्होंने कहा कि सभी दलों ने धोखे के सिवा जनता को कुछ नहीं दिया है। व्यापारी वर्ग व महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कानून-व्यवस्था के नाम पर ठगा जा रहा है, इसलिए पार्टी व्यापारी सुरक्षा आयोग के साथ पेंशन, बीमा जैसी बहुत पुरानी मांगों को पूरा करने के साथ ठेला, फेरी, फुटपाथ के छोटे व्यापारियों को निशुल्क में दुकान देगी। महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण, निशुल्क बस यात्रा, सुरक्षा के साथ छात्राओं को मुफ्त शिक्षा, स्कूटी देकर उन्हें मजबूती दी जाएगी। अधिवक्ताओं को पेंशन, किसानों को बिजली, पानी, शिक्षामित्रों व होमगार्डों का नियमितीकरण के साथ गरीबों व मध्यम वर्ग को दो सौ यूनिट बिजली निशुल्क देकर उनको अच्छी जीवन शैली दी जाएगी।

संबंधित समाचार