जौनपुर में गोमती नदी पर बनेगा पीपे का पुल : गिरीश चंद यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने शनिवार को बताया कि जौनपुर में गोमती नदी पर शीघ्र ही पीपे का पुल बनने जा रहा है। आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री ने बताया कि वह इसके लिए लगातार प्रयासरत थे। अब सदर विधानसभा के अंतर्गत गोमती नदी में दो पांटून …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने शनिवार को बताया कि जौनपुर में गोमती नदी पर शीघ्र ही पीपे का पुल बनने जा रहा है। आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री ने बताया कि वह इसके लिए लगातार प्रयासरत थे। अब सदर विधानसभा के अंतर्गत गोमती नदी में दो पांटून सेतु (पीपे का पुल) के निर्माण की वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है।

एक पांटून सेतु सिपाह के पास अचला देवी घाट से मियांपुर तक बनेगा, जिसकी लागत 57.29 लाख रुपये है। यहां गोमती नदी पर पांटून सेतु (पीपे का पुल) बनने से शाहगंज, खेतासराय, मुफ्तीगंज, केराकत, चंदवक, गौराबादशाहपुर आदि जगह के लोगों को कलेक्ट्री कचहरी, दीवानी कचहरी आदि जगह जाने में सुविधा मिलेगी, दूरी भी कम हो जाएगी और जनता को जाम की समस्या से काफी निजात मिलेगी।

पढ़ें: रोहतास ग्रुप बैंक धोखाधड़ी मामला: लखनऊ समेत तीन जनपदों में सीबीआई ने की छापेमारी

उन्होंने कहा कि दूसरा पांटून सेतु मुबारकपुर से खानपुर संपर्क मार्ग के आगे गोमती नदी के बलूवा घाट के पास बनाया जायेगा। जिसकी लागत 59.06 लाख रुपए है। इस पीपे के पुल के निर्माण से गांव वालों को इस पार से उस पार बाजार या किसी गांव में जाने के लिए 20 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता था।

वहीं, इस पीपा के पुल के बन जाने से सदर विधानसभा के साथ-साथ बदलापुर विधानसभा, मल्हनी विधानसभा और शाहगंज विधानसभा के लोगों को आने जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय बना धरना प्रदर्शन का अखाड़ा, इलाज और कामकाज ठप

संबंधित समाचार