लखनऊ: 257 प्रत्याशी नही लड़ सकेंगे विधानसभा 2022 का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने लगाई रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में 257 प्रत्याशी नहीं लड़ पाएंगे उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव। केंद्रीय चुनाव आयोग ने इन 257 लोगों को चुनाव लड़ने के अयोग्य करार दिया है। आयोग ने बीते लोकसभा वह विधानसभा चुनाव में इन लोगों की ओर से चुनाव लड़ने और परिणाम आने के एक महीने बाद …

लखनऊ। आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में 257 प्रत्याशी नहीं लड़ पाएंगे उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव। केंद्रीय चुनाव आयोग ने इन 257 लोगों को चुनाव लड़ने के अयोग्य करार दिया है। आयोग ने बीते लोकसभा वह विधानसभा चुनाव में इन लोगों की ओर से चुनाव लड़ने और परिणाम आने के एक महीने बाद समय से और सही ढंग से अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा आयोग को नहीं दिया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 257 लोगों में से 34 लोग 2019 का लोकसभा चुनाव लड़े थे। बाकी 213 लोग 2017 में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी थे। इन 257 लोगों में सर्वाधिक संख्या निर्दलीय उम्मीदवारों की है। मगर इनमें से कुछ लोग प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी पिछले विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा आयोग को समुचित ढंग से नहीं दिया या बिल्कुल नहीं दिया।

पढ़ें: गोरखपुर को 9600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी

इन प्रमुख दलों में सर्वाधिक 12 उम्मीदवार आरएलडी राष्ट्रीय लोक दल के थे। इसके बाद से उम्मीदवार इस पार्टी के 5 एनसीपी के चार-चार उम्मीदवार सीपीआई और बसपा के थे। जबकि एआईएमआईएम के दो व निषाद पार्टी के दो उम्मीदवार थे।

सीपीआईएमएल के दो उम्मीदवार थे। कांग्रेस पार्टी के भी एक उम्मीदवार को चुनाव खर्च का विवरण ना जमा किए जाने पर अयोग्य घोषित किया गया है। इन सभी को एक साल के लिए चुनाव लड़ने से रोका गया है या अवधि अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद ही खत्म होगा।

यह भी पढ़ें: बरेली: मूर्ति तोड़ने के मामले में सुभाष नगर थाने में हंगामा, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार