उन्नाव: युवती ने पांच लोगों पर लगाया ये गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली के एक गांव की निवासी युवती ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति व उसके तीन बेटों समेत पांच लोगों पर असलहे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश करने व सफलता न मिलने पर मारपीट कर हाथ तोड़ देने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। …
उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली के एक गांव की निवासी युवती ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति व उसके तीन बेटों समेत पांच लोगों पर असलहे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश करने व सफलता न मिलने पर मारपीट कर हाथ तोड़ देने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिर्पोट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही अमित, दीपू व मुकेश पुत्रगण अयोध्या उस पर गंदी नजरे रखते थे।
बताया जाता है कि बीती 27 नवम्बर को जब उसके माता-पिता खेत पर गए थे। इसी दरम्यान अयोध्या प्रसाद व उनके तीनो बेटों में मुकेश, दीपू व अमित तथा योगेश पुत्र रामभजन जबरन घर मे दाखिल हो गए। असलहे के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी।
यह भी पढ़ें:-अमरोहा: भाकियू ने कैमिकल कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- प्रदूषण से पशु-पक्षियों को हो रहा नुकसान
जिससे उसका हाथ फैक्चर हो गया। शोर मचाने पर गांव के लोगो को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में रिर्पोट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिर्पोट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-तंजानिया के शख्स का फिर से वायरल हुआ वीडियो, कियारा के बाद अब किंग खान का गाना गाते आए नजर
