सम्भल: कलयुगी बेटे ने जमीन को लेकर पिता को कर दिया लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सम्भल, अमृत विचार। गांव निवासी बेटे ने जमीन अपने नाम कराने के लिए पिता को लापता कर दिया। लापता युवक की बहन ने अपने भाई को लापता करने के आरोप में उसके ही नाम दर्ज तहरीर दी है। हालांकि पुलिस को पीड़ित तहरीर तीन दिन पहले दी थी। लापता युवक की बहन का कहना है …

सम्भल, अमृत विचार। गांव निवासी बेटे ने जमीन अपने नाम कराने के लिए पिता को लापता कर दिया। लापता युवक की बहन ने अपने भाई को लापता करने के आरोप में उसके ही नाम दर्ज तहरीर दी है। हालांकि पुलिस को पीड़ित तहरीर तीन दिन पहले दी थी। लापता युवक की बहन का कहना है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

भारतल निवासी चंद्रपाल पुत्र हेमराज अपने परिवार के साथ खुशी खुशी रहते था। अब से तीन साल पहले चंद्रपाल की पत्नी का बीमारी के चलते देहांत हो गया था। परिवार में दो बेटे और बेटी थी। बड़ी बेटी की चंद्रपाल ने शादी कर दी थी। दो बेटे और एक बेटी घर पर ही रहते थे। लेकिन चंद्रपाल को रोटी मिलना परिवार में ही दुश्वार हो गया था। जिसको देखते हुए चंद्रपाल दूसरी शादी करने के लिए एक महिला को भी देख रहा था। यह बात गांव में धीरे- धीरे आम हो गई थी। वहीं, चंद्रपाल का एक बेटा योगेश उर्फ अनिल इस बात से नाराज था। इशी के चलते पिता और पुत्र में कई बार इस बात को लेकर झगड़ा भी हो चुका था।

अब से दो माह पहले पिता को घर से मुरादाबाद निवासी अपनी मौसी के घर घुमाने की बात कह कर ले गया था। और फिर चंद्रपाल का कुछ पता नही चला। कई बार दूसरे बेटे और बेटी ने पूछा पर कुछ नहीं बताया । इस पर बेटी रीना ने सेंदरी बटुउआ निवासी अपनी बुआ चंद्रवती को सारी घटना बताई। चंद्रवती ने भी योगेश से पूछने का प्रयास किया पर योगेश कुछ बताने को तैयार नहीं है।

लापता युवक के बेटा , बेटी और बहन चंद्रवती ने तीन दिन पहले पुलिस को आरोपी बेटे के खिलाफ तहरीर दी थी। बहन का आरोप है कि योगेश ने चंद्रपाल की सारी जमीन अपने नाम कराना चाहता है। जिसके कारण योगेश ने अपने पिता को लापता कर कहीं बंधक बना कर रखा है। बहन चंद्रवती ने भाई को लापता करने के आरोप भतीजे योगेश से भाई की जान का खतरा बताते हुए कहा कि पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है।

इसे भी पढ़ें…

मुरादाबाद: ट्रिपल राइडिंग पर चालान से खफा युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

संबंधित समाचार