बाराबंकी: उप मुख्यमंत्री ने किया 27 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, जानें क्या कहा?
बाराबंकी। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं सिद्धौर में आया हूं यहां के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर को प्रणाम करता हूं। मंदिर पर पूजा करने के बाद कार्यक्रम में आना था लेकिन मैं बाबा से प्रार्थना करके आया हूं कि पहले जनता के दर्शन करता …
बाराबंकी। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं सिद्धौर में आया हूं यहां के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर को प्रणाम करता हूं। मंदिर पर पूजा करने के बाद कार्यक्रम में आना था लेकिन मैं बाबा से प्रार्थना करके आया हूं कि पहले जनता के दर्शन करता हूँ फिर आपके दर्शन करूंगा। इसी सम्बोधन से चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाराबंकी जिले में भारतीय जनता पार्टी की जीत का चुनावी माहौल सेट कर गए।
भारतीय जनता पार्टी लगातार बढ़ रही है और आज विरोधी लगातार घट रहे हैं। इसलिए आप लोगों को एकजुट होकर कमल के फूल को खिलाना है। लोगों में उत्साह भरते भरते हुए चुनावी सभा में उपमुख्यमंत्री ने जय श्रीराम के नारे भी लगवाए। इसी लिए मैं कहता हूं किस सौ में 60 हमारा 40 में सब का बंटवारा उसमें में कुछ बाकी हमारा। क्योंकि जनता ने जिस तरह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करके 2014 में चुना था। उसके बाद से प्रदेश और देश में कमल खिलाने का बढ़ता गया है। कांग्रेस पार्टी सपा और बसपा की बैसाखी से अपनी सरकार चलाते थे। लेकिन भाजपा ने आपकी वोटो के दम पर सरकार बनाई है।
इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने कहा, 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी रायबरेली सीट ही बचा पाई थी। अमेठी चली गई थी। लेकिन 2024 में एक बची हुई रायबरेली सीट भी कांग्रेस हार जाएगी। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीट जीतकर फिर सरकार बनाएगी। मैं तो कहता हूं कि प्रदेश की जनता निष्पक्ष नंबर देने का फैसला करे तो खुद वह सोचे कि नंबर 1 वन सरकार वह कौन जिसने काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने कभी हिंदू और मुस्लिम में भेदभाव नहीं किया है। जो योजनाएं चलाई जरही हैं उसका लाभ सबको दिया जारहा है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अंदर बोर्ड की बैठक और बाहर सफाई कर्मियों का हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला?
