बुलंदशहर में लूट का आरोपी इनामी बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की नरोरा पुलिस ने लूट की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को 315 बोर के तमंचे कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि नरोरा थाना प्रभारी मोहम्मद असलम पुलिस बल के साथ शुक्रवार …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की नरोरा पुलिस ने लूट की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को 315 बोर के तमंचे कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि नरोरा थाना प्रभारी मोहम्मद असलम पुलिस बल के साथ शुक्रवार की रात में रोड चेकिंग अभियान में लगे थे।

मुखबिर से सूचना मिली कि लूट में वांछित चल रहा योगेश रामघाट रोड पर एक पुलिया पर बैठा है। प्रभारी निरीक्षक ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर योगेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का एक देसी तमंचा कारतूस मिले हैं। एसएसपी ने बताया कि योगेश शातिर किस्म का लुटेरा है।

पढ़ें: बाराबंकी: उप मुख्यमंत्री ने किया 27 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, जानें क्या कहा?

उसके विरुद्ध कई थानों में अपराधिक वाद दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को योगेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर गंगाधाम सत्य पुरी नरोरा निवासी रविंद्र सिंह से 50 हजार रुपये की नकदी सोने चांदी के आभूषण ड्यूटी से पुलिस ने वारदात में शामिल योगेश के साथियों को लूटे गए माल वह एक कार के साथ गिरफ्तार किया था।

लेकिन योगेश तभी से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके बाद एसएसपी ने बताया कि योगेश को जेल भेज दिया है। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…

लखनऊ: कांग्रेस का आरोप, टीईटी पेपर लीक मामले में भाजपा शामिल

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का पपेर लीक होने के मामले में भाजपा की संलिप्तता होने का आरोप लगाते हुये कहा कि इस मामले के तार सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोनू’ ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में टीईटी पेपर लीक मामले में भाजपा पर निशाना साधा है। कहा कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मुख्य आरोपी राय अनूप प्रसाद को गिरफ्तार किया है।

संबंधित समाचार