सीतापुर: सदस्यता कैंप लगाकर बनाए गए भाजपा के सदस्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के क्रम में शनिवार को शहर के मोहल्ला आलमनगर में सीतापुर नगर 2 मण्डल कोषाध्यक्ष राजन गुप्ता द्वारा सदस्य जोड़ों कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा उपस्थित रहे। इस दौरान करीब 100 से अधिक लोगों …

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के क्रम में शनिवार को शहर के मोहल्ला आलमनगर में सीतापुर नगर 2 मण्डल कोषाध्यक्ष राजन गुप्ता द्वारा सदस्य जोड़ों कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा उपस्थित रहे। इस दौरान करीब 100 से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता दिलाने के लिए पार्टी के इस मोबाइल नंबर 7505403403 पर लोगों से मिस कॉल करा कर उनका पूर्ण विवरण भरा गया।

जिसके बाद उन्हें सदस्यता सूची में शामिल कर लिया गया। इस अवसर पर अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा लोगों के दिलों में समाई है। इस बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह, आशीष गुप्ता, अनिल सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष ऋषभ, राम लखन कश्यप, सत्यम सिंह, सेक्टर संयोजक भोलाजी, सोनू, सत्येंद्र आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

भाजयुमो की योजना बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो नितिन मित्तल द्वारा योजना बैठक की गयी। इस बैठक में संगठन जिला अध्यक्ष सचिन मिश्रा ने जिले में चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों को प्रेरित किया। भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी प्रतीक पाण्डेय ने बताया कि बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजयुमो के होने वाले युवा सम्मेलन पर चर्चा की।

इसके अतिरिक्त भाजयुमो के ‘वन बूथ, बीस यूथ’ बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों को प्रेरित कर संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए और मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला पदाधिकारियों में अनूप विश्वकर्मा, तरुण शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, अमन विक्रम सिंह, रणंजय सिंह, मयंक टंडन , विकास वर्मा, शैलेंद्र शुक्ला राजा व मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: बच्चों को स्कूल में लाने के लिए विद्यालय को बनाया आकर्षक, हो रही तारीफ

संबंधित समाचार