2022 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार : कौशल किशोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जब से उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार आयी है, तब से साढ़े 42 लाख आवास उत्तर प्रदेश को दिए है। पूरे प्रदेश में सीतापुर को हमारी सरकार ने सबसे अधिक 70 हज़ार आवास दिए है। यह बात शनिवार को सिधौली विधानसभ क्षेत्र के गोंदलामऊ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य तिथि …

सीतापुर। जब से उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार आयी है, तब से साढ़े 42 लाख आवास उत्तर प्रदेश को दिए है। पूरे प्रदेश में सीतापुर को हमारी सरकार ने सबसे अधिक 70 हज़ार आवास दिए है। यह बात शनिवार को सिधौली विधानसभ क्षेत्र के गोंदलामऊ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य तिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद कौशल किशोर ने कही।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में फैक्टरी, दफ्तर, धंधे सब बन्द थे, तब हमारी सरकार ने लोगो को राशन उपलब्ध करवाया। साढ़े आठ करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर, चूल्हा दिया गया है। 50 करोड़ लोगों को मुफ्त में इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने जिन्ना को देशभक्त बताया। अगर वो देशभक्त थे तो देश को बांटने का काम उन्होंने क्यो किया। अखिलेश यादव केवल वोट की राजनीति करते है।

उन्होंने कहा कि यदि आप लोग चाहते है कि सभी को आवास मिल जाए, गरीब आदमी का मुफ्त में इलाज, किसान सम्मान निधि, राशन, हर खेत को पानी मिलता रहे तो आपको फिर आगामी 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। आज चीन, पाकिस्तान के बॉर्डर पर हमारी सेना डटकर खड़ी है। देश की ताकत बढ़ रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के क्रम में उपस्थित लोगों से सदस्यता ग्रहण करवाई।

इस अवसर पर विधायक रामकृष्ण भार्गव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुनींद्र अवस्थी, प्रभात किशोर जैकी, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह, बच्चे बाजपेयी, कुंवर दिनकर सिंह, अनूप श्रीवास्तव, दीनू शुक्ला, रोहित भारती, सुधीर सिंह, राज राजेश्वर सिंह, कल्लू सिंह आदि काफी संख्या में लोग एकत्रित थे।

यह भी पढ़ें:-खटीमा: भारत-नेपाल सीमा में जलभराव का जायजा लेने उतरा प्रशासनिक अमला

संबंधित समाचार