सीतापुर: माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। शनिवार कस्बे के राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल कीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बेसिक विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कस्बे के प्रावि के प्रधानाध्यापक श्रवण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के दौरान सौ मीटर …

सीतापुर। शनिवार कस्बे के राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल कीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बेसिक विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कस्बे के प्रावि के प्रधानाध्यापक श्रवण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के दौरान सौ मीटर दौड़ प्राथमिक वालिका में चंद्रा प्रावि की कोमल ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं बरगावां की अंजलि दूसरे स्थान पर रहीं।

सौ मीटर दौड़ प्राथमिक बालक में बहादुरनगर के बबलू ने पहला स्थान व मुल्लाभीरी के शानू दूसरे स्थान पर रहे। सौ मीटर बालिका जूनियर में बरगावां की अलका ने पहला स्थान व गुरसंडा की काजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद प्राइमरी बालक वर्ग में गुरसन्डा के शानू प्रथम, बहादुरनगर के गोयल दूसरे स्थान पर रहे। लम्बी कूद प्राइमरी बालिका वर्ग में गुरसंडा की पूजा ने पहला स्थान लिया। जबकि चंद्रा की कोमल दूसरे स्थान पर रहीं। योगा में सोहन ने पहला स्थान व पारस ने दूसरा स्थान हासिल किया।

लंबी कूद में रोहित बहादुरनगर ने प्रथम स्थान व आकाश पिसावां ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में बीहटगौर, खो-खो में रतौसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजयी बच्चो को अमित त्रिवेदी ने मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर और अच्छा करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान शिक्षक अतुल सिंह, सुधीर कुमार, प्रमोद शुक्ल, अरुणमिश्र, श्यामबिहारी, कमलाकांत, विजय निवास, पुनीत मिश्र, लवकुश, योगेश, अखिलेश श्रीवास्तव, सत्यकिशोर, नवलकिशोर, पंकज अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-लड़की के दोपहिया वाहन के लिए जारी कर दी SEX अक्षर वाली पंजीकरण संख्या, परिवहन विभाग को नोटिस जारी

संबंधित समाचार