सारा अली खान और रणवीर सिंह ने किया ‘चका-चक’ गाने पर डांस, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को सारा अली खान के साथ उनकी आने वाली फिल्म के ‘चाका चक’ गाने पर थिरकते हुए देखा गया। सारा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह रणवीर के साथ अपने नए गाने पर थिरकती नजर आ रहीं हैं। क्लिप में, रणवीर सफेद टी-शर्ट और …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को सारा अली खान के साथ उनकी आने वाली फिल्म के ‘चाका चक’ गाने पर थिरकते हुए देखा गया। सारा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह रणवीर के साथ अपने नए गाने पर थिरकती नजर आ रहीं हैं।

क्लिप में, रणवीर सफेद टी-शर्ट और जैकेट और बूट के साथ डेनिम पहने हुए दिख रहे हैं। जबकि सारा बनारसी भारतीय परिधान में शानदार लग रही है। सारा ने वीडियो को कैप्शन दिया है, जिसमें लिखा है कि,

“सुपर डुपर अल्ट्रा कूल रणवीर सिंह फिर से साबित कर रहे हैं कि वह किंग क्यों हैं. इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.” ‘अतरंगी रे’ में अक्षय कुमार और धनुष भी हैं। आनंद एल राय निर्देशित यह फिल्म 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के बीच नहीं होगा इंटीमेट सीन, जानें वजह

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में कोई किसिंग या इंटीमेट सीन नहीं होगा। करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर-आलिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। अभी इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है। कहा जा रहा है कि रणवीर और आलिया अपने पार्टनर्स दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के लिए बेहद कमिटेड हैं। जिसके चलते वे अब किसी फिल्म में ऑनस्क्रीन किसिंग सीन नहीं देना चाहते हैं। दोनों अब ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में किसिंग सीन या किसी भी तरह का इंटीमेट सीन नहीं करना चाहते हैं।

संबंधित समाचार