अयोध्या: डॉक्टर के घर से नगदी, जेवर के साथ भगवान भी उठा ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के कोतवाली नगर स्थित शक्ति विहार कॉलोनी स्थित एक डॉक्टर के घर में चोरों ने धावा बोल दिया। लगभग डेढ़ लाख की नगदी व जेवर पर हाथ साफ करने वाले चोरों ने भगवान की मूर्तियां भी उठा ले गए। घटना के वक्त डॉक्टर का पूरा परिवार शादी में गया था। पुलिस ने अज्ञात …

अयोध्या। जिले के कोतवाली नगर स्थित शक्ति विहार कॉलोनी स्थित एक डॉक्टर के घर में चोरों ने धावा बोल दिया। लगभग डेढ़ लाख की नगदी व जेवर पर हाथ साफ करने वाले चोरों ने भगवान की मूर्तियां भी उठा ले गए। घटना के वक्त डॉक्टर का पूरा परिवार शादी में गया था। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

डॉ एपी तिवारी शक्ति बिहार कालोनी स्थित एक किराए के मकान में रहते हैं। वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गांव गए हुए थे। रविवार को जब घर पहुंचे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। यह देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पढ़ें: रायबरेली: मिक्सर प्लांट के डामर भरे ड्रम में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

उन्होंने बताया कि घर से साउण्ड म्यूजिक सिस्टम, साउण्ड रिकनेक्ट, सीसीटीवी कैमरा, मूर्ति शिव परिवार मोल्डेन कलर, भगवान गणेश व लक्ष्मी जी की सिल्वर कलर की मूर्ति, डेढ़ लाख नगद और जेवर में 2 सोने का कंगन, एक मंगलसूत्र, झुमकी छोटी-बड़ी पांच, अंगूठी लेडीज तीन, सोने की चेन एक, पायल मोटा और पतला सात जोड़ी, एक कपड़े से भरा बैग व सैमसंग जे 7 मोबाइल फोन गायब था। उन्होंने मामले की तहरीर नगर कोतवाली में दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

अयोध्या: बिल्डिंग निर्माण में कमियां देख नाराज हुए अपर मुख्य सचिव, दिए निर्देश

अपर मुख्य सचिव गन्ना व आबकारी ने रविवार को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बिल्डिंग निर्माण में काफी कमियां मिलीं। उन्होंने तुरंत तकनीकि इंजीनियर को फटकार लगाते हुए कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही सुस्त गति से चल रहे काम को तीन माह में पूरा करने का निर्देश दिया।

संबंधित समाचार