रामपुर : मानसिक रूप से कमजोर विवाहिता से सामूहिक दुराचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर /स्वार, अमृत विचार। मानसिक रूप से कमजोर विवाहिता को गन्ने के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरूकर दी है। सामूहिक दुराचार का मामला कोतवाली …

रामपुर /स्वार, अमृत विचार। मानसिक रूप से कमजोर विवाहिता को गन्ने के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरूकर दी है।

सामूहिक दुराचार का मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। जिसमें ग्रामीण का कहना है कि मानसिक रूप से कमजोर बेटी की शादी एक माह पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद विवाहिता अपने मायके आ गई। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवक विवाहिता को बहला फुसलाकर जंगल मे गन्ने के खेत में ले गए। आरोपियों ने बारी-बारी से विवाहिता के साथ गैंगरेप किया।

साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लगातार धमकी देते रहे। डरी सहमी विवाहिता ने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया। आरोपियों के बुलाने पर विवाहिता ने मनाकर दिया। इससे क्षुब्ध होकर आरोपी ने विवाहिता के भाई को अश्लील वीडियो भेज वायरल करने की धमकी दी। वीडियो देख परिजनों के होश उड़ गए।

परिजनों ने मानसिक रूप से कमजोर विवाहिता से सख्ती से पूछा तब उसने परिजनों को सारी हकीकत बता दी। लोकलाज के डर से परिजन चुप्पी साध गए। लेकिन आरोपियों की रोज रोज की धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद कर दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल हरेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना पुरानी है। जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार