हरदोई: सई नदी में उतराता मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। थाना कासिमपुर पुलिस चौकी गौसगंज क्षेत्र के सई नदी पुल के पास रविवार की सुबह नदी में संदिग्ध अवस्था में एक शव उतराता मिला। इसकी जानकारी राहगीरों ने गौसगंज पुलिस चौकी को दी। इसके बाद पुलिस चौकी गौसगंज, पुलिस चौकी कुरसठ, थाना माधौगंज, थाना मल्लावां की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को बाहर …

हरदोई। थाना कासिमपुर पुलिस चौकी गौसगंज क्षेत्र के सई नदी पुल के पास रविवार की सुबह नदी में संदिग्ध अवस्था में एक शव उतराता मिला। इसकी जानकारी राहगीरों ने गौसगंज पुलिस चौकी को दी। इसके बाद पुलिस चौकी गौसगंज, पुलिस चौकी कुरसठ, थाना माधौगंज, थाना मल्लावां की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। वहीं शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गई।

जब इसकी सूचना लापता युवक के घर लगी तब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और जो व्यक्ति 3 दिनों से घर से बिना बताए किसी वजह से लापता था। मृतक सोनू ( उम्र 26 वर्ष ) पुत्र प्रकाश) निवासी गौसगंज थाना कासिमपुर के रूप में हुई। मृतक का विवाह हो चुका था। उसके एक पुत्र भी है। मृतक युवक अपने घर से बिना बताए किन्ही कारणों बस 3 दिन से लापता था।

परिवार के लोगों ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। थाना माधवगंज क्षेत्र कुरसठ पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मौके पर हेड कांस्टेबल राकेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल, श्रीकृष्ण रावत, कांस्टेबल कृष्ण चंद्र यादव मौके पर मौजूद रहे।

अमृत महोत्सव के तहत नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

नगर हरदोई में अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों पर निकाला गया यात्रा का समापन पुनः जीआईसी के मैदान में हुआ। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा जिंदपीर चौराहा होते हुए रेलवेगंज, लखनऊ चुंगी…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-हरदोई: अमृत महोत्सव के तहत नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

संबंधित समाचार