लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सुरक्षित यात्रा को लेकर लग रहे सीसीटीवी कैमरे
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर वाहन सवारों की सुरक्षा पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। एनएचएआई हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगवा रही है। रायबरेली से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की शुरुआत कर दी गई है। साथ ही हाईवे पर अपराध रोकने के लिए 70 हाई फ्रीक्वेंसी …
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर वाहन सवारों की सुरक्षा पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
एनएचएआई हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगवा रही है। रायबरेली से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की शुरुआत कर दी गई है। साथ ही हाईवे पर अपराध रोकने के लिए 70 हाई फ्रीक्वेंसी के कैमरे लगवाए जाएंगे। यह कैमरे 30 फिट के पोल पर लगाए जाएंगे, ताकि घटना को अंजाम देने वालों की हर गतिविधि कैमरे की फुटेज में कैद हो जाए। कैमरे लगवाने से राजमार्ग पर मनमाने तरीके से वाहन चलाने वाले लोगों पर भी शिकंजा कस सकेगा।
लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायबरेली से लखनऊ तक काफी समय से सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर प्रयास चल रहा था। हाईवे पर बढ़ते अपराध को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। हर एक किमी पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। असल में राजमार्ग पर आएदिन वारदातें होती रहती हैं। खासकर लूट, डकैती और मारपीट की घटनाएं आएदिन होती रहती हैं। वारदातों को अंजाम देकर अपराधी भाग जाते हैं। सूचना पर पुलिस पहुंचती है, लेकिन उनकी पहचान न होने से अपराधी बच जाते थे। सीसीटीवी कैमरे में फुटेज कैद होने पर पुलिस को अपराधियों तक पहुंचना आसान होगा।
पढ़ें- रायबरेली: अमृत योजना के सीवर प्रोजेक्ट में आई तेजी, नए साल में सुविधा की उम्मीद
बनेगा हाईटेक मॉनिटरिंग सेंटर
हाईवे पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए चुरुवा बार्डर स्थित टोल टैक्स के पास एक हाईटेक मॉनिटरिंग सेंटर बनेगा। यहीं से 24 घंटे सभी कैमरों पर नजर रखी जाएगी। कैमरे में कहीं पर कोई भी घटना देखती है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेगी। साथ ही घटना की जानकारी होने पर एनएचएआई की टीम भी मौके पर पहुंचेगी।
एनएचएआई के प्रबंधक एनएन गिरि ने कहा हाईवे पर अपराध और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए रायबरेली से लखनऊ तक सीसीटीवी कैमरे लगवा जा रहे हैं। यह काम एक माह में पूरा करना है। सीसीटीवी कैमरे लगने से निश्चित तौर से हाईवे की सुरक्षा बेहतर हो जाएगी। टोल प्लाजा पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
