उन्नाव: ट्रक ने बाइक सवार बच्चे को रौंदा, चालक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। शहर के कब्बाखेड़ा मोहल्ला स्थित बाइक एजेंसी के सर्विस सेंटर  के सामने रविवार रात ट्रक ने बाइक ने टक्कर मारकर बच्चे को रौंद दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई और वहीं बड़ा भाई जख्मी हो गया। फंसी बाइक को लेकर ट्रक चालक घसीटते हुए हरदोई ओवरब्रिज स्थित बड़ा चौराहा आ गया। लोगों …

उन्नाव। शहर के कब्बाखेड़ा मोहल्ला स्थित बाइक एजेंसी के सर्विस सेंटर  के सामने रविवार रात ट्रक ने बाइक ने टक्कर मारकर बच्चे को रौंद दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई और वहीं बड़ा भाई जख्मी हो गया। फंसी बाइक को लेकर ट्रक चालक घसीटते हुए हरदोई ओवरब्रिज स्थित बड़ा चौराहा आ गया। लोगों ने ट्रक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला शांत करवा कर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।

माखी थाना क्षेत्र के पवई गांव के रहने वाले अखिलेश शुक्ल का बेटा अंकित अपने आठ वर्षीय भाई अंश को दवा दिलवाने के लिए बाइक से शहर आया था। डॉक्टर से दवा लेने के बाद दोनों भाई वापस घर लौट रहे थे। कब्बाखेड़ा के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठा छोटा भाई अंश सड़क पर जा गिरा और वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गया।

पढ़ें- बरेली: पटाखा बजाने से मना करने पर किया जानलेवा हमला

हादसे में अंश की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चला रहा भाई अंकित घायल हो गया। दुर्घटना के समय ट्रक में बाइक फंस गई। चालक घसीटते हुए हरदोई ओवरब्रिज पहुंच गया। घटना की जानकारी होते ही ओवर ब्रिज पर लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी कृपाशंकर व कोतवाल अखिलेश पांण्डेय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक को हिरासत लिया है। मासूम की मौत को मामले में चालक से लापरवाही बरते जाने को लेकर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों से कार्रवाई का आश्वासन देते हुए इंस्पेक्टर ने मामला शांत करवाया और ट्रक चालक को लेकर कोतवाली पहुंच गए। हादसे में मासूम की मौत की खबर मिलने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे परिजन शव देख रो-रोकर बिलख उठे।

संबंधित समाचार