कानपुर: युवतियों को छेड़ने के चलते मनचले युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई, वीडियो वायरल
कानपुर। शहर के सचेंडी थाना क्षेत्र में दो मनचलों की पहले लोगों ने जमकर पिटाई की और उसके बाद चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। दोनों युवक गांव में रहने वाली युवतियों को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आपको बता …
कानपुर। शहर के सचेंडी थाना क्षेत्र में दो मनचलों की पहले लोगों ने जमकर पिटाई की और उसके बाद चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। दोनों युवक गांव में रहने वाली युवतियों को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि सचेंडी के उदयपुर गांव में रहने वाला वैन चालक पिछले लंबे समय से चकरपुर गांव में रहने वाली युवती पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा थे। पिछले कई दिनों से उदयपुर गांव की रहने वाली युवती को दो युवक फोन करके और कॉलेज जाते समय दोस्ती करने का दबाव बना रहे थे। जिसकी जानकारी युवती ने शनिवार को अपने परिजनों को दी। उसके बाद परिजनों के कहने पर युवती ने उन दोनों लड़कों को फोन करके गांव के बाहर मिलने के बहाने बुलाया।
युवती के बुलावे पर वैन चालक अपने साथी के साथ चकरपुर गांव युवती से मिलने पहुंच गया, जहां दोनों युवकों का पहले से इंतजार कर रहे युवतियों के परिजनों ने दोनों युवकों को पकड़ कर जमकर पीटा। इसके बाद युवक के गले में चप्पलों की माला पहनाकर उसे पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
उन्नाव: ट्रक ने बाइक सवार बच्चे को रौंदा, चालक गिरफ्तार
शहर के कब्बाखेड़ा मोहल्ला स्थित बाइक एजेंसी के सर्विस सेंटर के सामने रविवार रात ट्रक ने बाइक ने टक्कर मारकर बच्चे को रौंद दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई और वहीं बड़ा भाई जख्मी हो गया। फंसी बाइक को लेकर ट्रक चालक घसीटते हुए हरदोई ओवरब्रिज स्थित बड़ा चौराहा आ गया। लोगों ने ट्रक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- उन्नाव: ट्रक ने बाइक सवार बच्चे को रौंदा, चालक गिरफ्तार
