सारा अली खान के साथ काम नहीं करना चाहतीं मां अमृता सिंह, जानें क्यों…
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की अपनी मां अमृता सिंह के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। सारा अपनी मां से बहुत प्यार करती हैं। दोनों ने एक विज्ञापन में भी साथ काम किया था। एक्ट्रेस चाहती हैं कि किसी फिल्म में उनको मां अमृता सिंह के साथ काम करने का मौका मिले, लेकिन एक्ट्रेस को …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की अपनी मां अमृता सिंह के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। सारा अपनी मां से बहुत प्यार करती हैं। दोनों ने एक विज्ञापन में भी साथ काम किया था। एक्ट्रेस चाहती हैं कि किसी फिल्म में उनको मां अमृता सिंह के साथ काम करने का मौका मिले, लेकिन एक्ट्रेस को लगता है कि उनकी यह ख्वाहिश शायद ही पूरी होगी। एक्ट्रेस को लगता है कि उनकी मां उनके साथ काम नहीं करना चाहेंगी।
सारा अली खान ने कहा कि उनकी मां उनके साथ काम नहीं करना चाहेंगी क्योंकि वह उनकी ‘मां’ हैं। यदि शूट चल रहा है और उस दौरान मेरे चेहरे पर बाल भी आ गया तो वह शॉट के बीच में ही ‘कट’ बोल सकती हैं जिससे वह मेरे बाल ठीक कर सकें। मेरी आंखों के सामने अभी वो विजुअल है जहां वह चाहती हैं कि मैं बेस्ट दिखूं क्योंकि मैं उनकी बेटी हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी उन्हें ऐसी स्थिति में डालना चाहूंगी।”
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 15: शो में आईं सारा अली खान, करण कुंद्रा को दिया ‘कमजोर प्लेयर’ का टैग
सारा ने आगे कहा कि मेरी मां का मानना है कि आपको अपने काम को 100 प्रतिशत देना चाहिए। तभी आपको वह सब वापस मिलेगा जो आप चाहते हो। वह एक्साइटेड होकर काम पर जाती हैं और डबल एक्साइटमेंट के साथ वापस आती हैं। घर लौटते ही वह कहती हैं मुझे बहुत मजा आया और मैंने इतना बढ़िया काम किया मां बनने से पहले वह एक्ट्रेस थीं और अभी भी वह उत्साही और जोशीली एक्ट्रेस हैं।”
