अखिलेश यादव ने दी डॉ आम्बेडकर को श्रद्धांजलि
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संविधान निर्माता डॉ भीम राव आम्बेडकर की सोमवार को 66वीं पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश ने धार्मिक समरसता कायम रखने के बारे में डा आंबेडकर की शिक्षाओं का जिक्र करते हुये अपने एक ट्वीट में …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संविधान निर्माता डॉ भीम राव आम्बेडकर की सोमवार को 66वीं पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अखिलेश ने धार्मिक समरसता कायम रखने के बारे में डा आंबेडकर की शिक्षाओं का जिक्र करते हुये अपने एक ट्वीट में कहा, “मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है।
पढ़ें: आत्मनिर्भरता की ओर पूर्वांचल एक कदम और बढ़ने को तैयार, जानें
”अखिलेश ने कहा, “भारतीय संविधान के निर्माता माननीय बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। उल्लेखनीय है कि हर साल छह दिसंबर को डा आंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनायी जाती है।
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने अपनाया हिंदू धर्म, रखा ये नया नाम…
इस्लाम धर्म के प्रति विवादित बयानों में रहने वाले सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने सोमवार को सनातन धर्म अपना लिया है। वसीम रिजवी अब हरबीर नारायण सिंह त्यागी हो गए हैं। गाजियाबाद में स्थित डासना देवी मंदिर में उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन किया है। डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि ने रिजवी को पूजा-पाठ के साथ हिन्दू धर्म में शामिल किया है। इस्लाम छोड़कर हिन्दू बनने के बाद जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (वसीम रिजवी) ने कहा, ”धर्म परिवर्तन की यहां कोई बात नहीं है, जब मुझे इस्लाम से निकाल दिया गया तो फिर मेरी मर्जी है कि मैं कौन सा धर्म स्वीकार करूं। सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है, जितनी उसमें अच्छाइयां पाई जाती हैं, और किसी धर्म में नहीं है।
